menu-icon
India Daily

कैसे कम होगी देश में घुसपैठ? NSA अजित डोभाल ने BSF को चेताया

डोभाल ने कहा,  'अगर हमारे पास अधिक सुरक्षित सीमाएं होतीं तो भारत की आर्थिक प्रगति बहुत तेजी से होती.' उन्होंने कहा कि सीमाएं बेहद अहम हैं क्योंकि ये हमारी संप्रभुता परिभाषित करती हैं.

India Daily Live
कैसे कम होगी देश में घुसपैठ? NSA अजित डोभाल ने BSF को चेताया
Courtesy: PTI

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने भारत की  प्रगति की गति की तारीफ की. दिल्ली के विज्ञान भवन में सीमा सुरक्षा बल(BSF) के एक कार्यक्रम में बोलते हुए डोभाल ने कहा कि भारत बहुत तेजी से बदल रहा है और अगले 10 सालों में यह 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी. एनएसए ने कहा कि बारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी वर्कफोर्स है.

'सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इटेलिजेंस...में भारत अग्रणी राष्ट्र होगा'

बीएसएफ के 21वें अलंकरण समारोह एवं रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डोभाल ने कहा कि तकनीकी रूप से भारत सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इटेलिजेंस, मैन्युपैक्चरिंग, रक्षा और सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों में सबसे अग्रणी राष्ट्र होगा. देश की सुरक्षा में सीमा सुरक्षा बल के योगदान की तारीफ करते हुए डोभाल ने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है.

हमें चौबीस घंटे, चिरकाल तक सतर्क रहना होगा
एनएसए अजित डोभाल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि निकट भविष्य में हमारी सीमाएं उतनी सुरक्षित होंगी जितनी हमें आर्थिक विकास के लिए चाहिए. इसलिए सीमाओं की रक्षा के लिए बीएसएफ के कंधों पर जिम्मेदारी बहुत ज्यादा है. हमें चौबीस घंटे सतर्क रहना है.  डोभाल ने कहा,  'अगर हमारे पास अधिक सुरक्षित सीमाएं होतीं तो भारत की आर्थिक प्रगति बहुत तेजी से होती.' उन्होंने कहा कि सीमाएं बेहद अहम हैं क्योंकि ये हमारी संप्रभुता परिभाषित करती हैं, जमीन पर जो कब्जा है वह अपना है बाकी सब कोर्ट-कचहरी का काम है. उससे फर्क नहीं पड़ता.

सीमाओं की सुरक्षा में बीएसएफ सबसे आगे- नितिन अग्रवाल
इस दौरान बीएसएफ के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने कहा कि बीएसएफ हमेशा से ही देश की सीमाओं की सुरक्षा में सबसे आगे रहा है. उन्होंने कहा कि यह बल लगातार आधुनिक चुनौतियों से निपटने में लगा हुआ है. अग्रवाल ने कहा कि सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा बीएसएफ ने सद्भावना बनाने और सीमावर्ती आबादी का विश्वास हासिल करने के लिए मेडिकल कैंप और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने जैसे कार्यक्रम भी शुरू किए हैं.