'पेट में दर्द हो रहा, अंकल ने बहुत परेशान किया…' नवी मुंबई में 3 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, स्कूल वैन ड्राइवर गिरफ्तार

नवी मुंबई में तीन साल की बच्ची के साथ स्कूल वैन के अंदर दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि छुट्टी के बाद बाकी बच्चों के उतर जाने पर बच्ची वैन में अकेली रह गई.

Pinterest
Reepu Kumari

नवी मुंबई में एक मासूम बच्ची के साथ हुई कथित दरिंदगी ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. तीन साल की बच्ची रोज की तरह स्कूल गई थी, लेकिन लौटते समय उसके साथ ऐसा हुआ, जिसकी जानकारी घर पहुंचने के बाद परिवार को मिली. बच्ची ने परिजनों को बताया कि वैन में उसके साथ गलत हरकत हुई और उसके पेट में दर्द हो रहा है.

मामला सामने आते ही परिवार पुलिस के पास पहुंचा और स्कूल वैन के ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया कि बच्ची का घर वैन के रूट में सबसे आखिर में था. बाकी बच्चों को उनके घर छोड़ने के बाद वैन में केवल वही बच्ची बची थी.

अकेली रह गई थी मासूम

दोपहर में स्कूल की छुट्टी के बाद वैन ड्राइवर बच्चों को उनके घर छोड़ने निकला था. रास्ते में एक एक करके सभी बच्चे उतरते गए. पीड़ित बच्ची का घर सबसे बाद में आता था, इसलिए वह वैन में अकेली रह गई. आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर ड्राइवर ने बच्ची के साथ अपराध किया.


घर पहुंचते ही बताई पूरी बात

घर पहुंचने के बाद बच्ची परेशान थी. रो रही थी. उसने परिजनों को बताया कि ड्राइवर ने उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया. बच्ची ने पेट में दर्द होने की बात भी कही. उसकी बात सुनकर परिवार घबरा गया और तुरंत पुलिस थाने पहुंचा. परिजनों ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत मिलते ही पुलिस की कार्रवाई

परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी वैन ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल आने जाने वाले छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है. मासूम बच्ची के साथ हुई घटना ने अभिभावकों को झकझोर दिया है.

बच्ची के बयान से सामने आया मामला

परिवार के मुताबिक, बच्ची ने घर लौटने के बाद अपनी परेशानी शब्दों में बताने की कोशिश की. उसने कहा कि ड्राइवर अंकल ने उसे बहुत परेशान किया और उसके पेट में दर्द हो रहा है. बच्ची की बात सुनने के बाद परिजनों ने देर किए बिना पुलिस से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी.