menu-icon
India Daily

गणेश उत्सव मनाने को तैयार मुंबई, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

संपूर्ण गणेशोत्सव अवधि के दौरान बृहन्मुंबई शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस ने व्यापक स्तर पर सुरक्षा बंदोबस्त किया है. 32 पुलिस उपायुक्त, 45 सहायक पुलिस आयुक्त और 2435 पुलिस अधिकारी और 12420 पुलिस जवानों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है.

India Daily Live
गणेश उत्सव मनाने को तैयार मुंबई, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर
Courtesy: @RetweetMarathi

Abhishek Sharma Exclusive: मुंबई एक बार फिर गणेश चतुर्थी के पर्व को धूमधाम के मनाने को तैयार है. हर साल की तरह इस साल भी मुंबई में  7 सितंबर से 17 सितंबर तक गणश उत्सव मनाया जाएगा. संपूर्ण गणेशोत्सव अवधि के दौरान सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के माध्यम से आकर्षक सजावट और दृश्यों के साथ विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं. इन सार्वजनिक मंडलों में बड़ी संख्या में भक्त आते हैं और भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते हैं.

चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
संपूर्ण गणेशोत्सव अवधि के दौरान बृहन्मुंबई शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस ने व्यापक स्तर पर सुरक्षा बंदोबस्त किया है. 32 पुलिस उपायुक्त, 45 सहायक पुलिस आयुक्त और 2435 पुलिस अधिकारी और 12420 पुलिस जवानों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. ताकि निर्बाध रूप से कार्यक्रम का आयोजन हो सके.

इसके अलावा महत्वपूर्ण स्थानों पर एसआरपी, एमएसएफ प्लाटून, त्वरित प्रतिक्रिया दस्ता, दंगा नियंत्रण दस्ता, डेल्टा, कॉम्बैट और होम गार्ड जैसे सुसज्जित पुलिस बल तैनात रहेंगे. इतना ही नहीं गणेश विसर्जन के लिए अलग से विशेष प्रावधान की योजना बनाई गई है.

पुलिस ने जनता से की सहयोग की अपील
गणेशोत्सव के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी धैर्य रखें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस के साथ सहयोग करें. पुलिस ने कहा है कि अगर किसी को कोई लावारिस वस्तु मिले तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें. किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100,112 पर संपर्क किया जा सकता है.