कार विंडशील्ड तोड़ कार में जा घुसी लोहे की रेलिंग, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक एक्सीडेंट; 2 की मौत-1 घायल
Mumbai-Pune Expressway Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया.
Mumbai-Pune Expressway Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक रोड एक्सीडेंट हुआ है. इस दौरान मुंबई से पुणे जा रही एक स्कोडा कार तेज रफ्तार के चलते बेकाबू हो गई और लोहे की सुरक्षा रेलिंग से टकरा गई. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहे की रेलिंग शीशे को तोड़ती हुई सीधे कार में घुस गई. इससे कार के सनरूफ को भी नुकसान हुआ है. यह कार ब्लैक कलर की स्कोडा है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर पुणे का था.
एक्सीडेंट में हुई दो लोगों की मौत:
इस एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. सूचना मिलते ही IRB की टीमें, पुलिसकर्मी और एम्बुलेंस मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंच गए. घायलों और मृतकों को बाहर निकालने के लिए बचाव टीमों को कार के दरवाजे और मेटल शीट्स को काटना पड़ा. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
तीन ट्रक आपसे में टकराने की घटना:
जानकारी के अनुसार, बोरघाट के पास तीन भारी वाहन आपस में टकरा गए. इस दौरान पुणे से आ रहे एक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया. यह अपने आगे चल रहे दो अन्य ट्रकों से जा टकराया. इससे तीनों वापस तीनों वाहन पलट गए. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
पालघर में भी हुआ था बड़ा एक्सीडेंट:
इसके अलावा पालघर के पास मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर भी एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ है. इस दौरान 30 से 40 यात्रियों को ले जा रहा एक आइशर टेम्पो सड़क के गलत तरफ चला गया. यह दुर्घटना शाम लगभग 4 बजे धनीवारी गांव के पास हुई. बता दें कि यह व्हीकल सगाई समारोह में शामिल होने जा रहा था. इस दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई. इस घटना में मृत्तकों के परिवार वालों को 5 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों के लिए फ्री इलाज की घोषणा की गई है.
और पढ़ें
- दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में हीट वेव, श्रीनगर में आधी-तूफान की चेतावनी; जाानें कैसा रहेगा आज का मौसम
- मोदी-मेलोनी की 'मेलोडी' रील टूटे यूजर्स, अब तक 120 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो; व्यूज के टूटे रिकॉर्ड
- वहां पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी', यहां भारत में खत्म हो गया स्टॉक, खरीदार परेशान