प्रेमी के लिए बेटी का कत्ल, दूसरी शादी में रोड़ा बन रही 6 साल की बच्ची को पानी में डुबोकर मारा
तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरि जिले में एक मां ने अपनी छह साल की बेटी की हत्या कर दी. पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची महिला की दूसरी शादी में रुकावट बन रही थी.
तेलंगाना से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया. मेडचल-मलकाजगिरि जिले के अलवाल इलाके में एक महिला पर अपनी ही मासूम बेटी की हत्या का आरोप लगा है. महिला अपनी दूसरी शादी करना चाहती थी. उसकी बच्ची इस रिश्ते में रुकावट बन रही थी. इसी वजह से उसने अपनी छह साल की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला.
पति से अलग होने के बाद बदली जिंदगी
आरोपी महिला रेखा की शादी कुछ साल पहले हुई थी. शादी के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया. बच्ची के जन्म के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया. मामला इतना बढ़ा कि दोनों अलग हो गए. तलाक के बाद रेखा अपनी बेटी के साथ अलग रहने लगी. इसी दौरान उसकी मुलाकात दूसरे युवक से हुई. दोनों के बीच संबंध बन गए. बाद में उन्होंने शादी करने का फैसला भी कर लिया.
दूसरी शादी में बच्ची बनी रुकावट
महिला युवक से शादी करना चाहती थी. उसके परिवार ने बच्ची को लेकर आपत्ति जताई थी. लड़के के माता-पिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे. इसी दबाव के चलते महिला ने अपनी बेटी को रास्ते से हटाने की साजिश रची. महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर बच्ची की हत्या की योजना बनाई. इसके बाद 16 मई की रात को मासूम को प्लास्टिक की पानी की टंकी में फेंक दिया.
Also Read
- TMC सांसद सायोनी घोष को सिर कलम करने की धमकी, पीएम मोदी और अमित शाह से कार्रवाई की मांग
- जिसके संगठन ने की राजीव गांधी की हत्या, उसे सीएम विजय ने दी श्रद्धांजलि! BJP के निशाने पर आ गए राहुल गांधी
- IND vs AFG: 60 विकेट, रणजी में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट... 8 करोड़ के इस प्लेयर को भारतीय टीम में नहीं मिली जगह
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने शुरुआत में मामले को संदिग्ध मौत मानकर जांच शुरू की थी. पूछताछ और सबूतों के आधार पर मामला हत्या का निकला. अलवाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. महिला ने पूछताछ में कई अहम बातें कबूल की हैं. अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.