menu-icon
India Daily

2000 रुपये किराए के बदले पत्नी और 13 साल की बेटी को मकान मालिक को सौंपा, जानें मां-बेटी की दर्दनाक दास्तां

गुजरात के मोरबी में एक व्यक्ति ने किराए के 2000 रुपये न चुकाने के लिए अपनी 13 साल की बेटी और पत्नी को मकान मालिक और उसके रिश्तेदार को शारीरिक शोषण के लिए सौंप दिया. पुलिस ने पिता और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें पूरी खबर.

Dhiraj Kumar Dhillon
2000 रुपये किराए के बदले पत्नी और 13 साल की बेटी को मकान मालिक को सौंपा, जानें मां-बेटी की दर्दनाक दास्तां
Courtesy: Googe

एक शख्स ने अपनी पत्नी और 13 साल की बेटी को 2000 रुपये के लिए मकान मालिक के हवाले कर दिया. दरअसल वह मकान का किराया नहीं दे पा रहा था. हर महीने उसे किराए के 2000 रुपये न देने पड़ें, इसलिए हैवानियत की सारी हदें लांघते हुए उसने मासूम बेटी और पत्नी के साथ जबरन संबंध बनाने की इजाजत मकान मालिक और उसके एक रिश्तेदार को दे दी. मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला की मां ने अपने दामाद, मकान मालिक और उसके रिश्तेदार को नामजद कराते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया. मुकदमा दर्ज करने के पुलिस ने मासूम के पिता और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. मकान मालिक के रिश्तेदार की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

गुजरात के मोरबी से आई शर्मसार कर देने वाली खबर

गुजरात के मोरबी से आई यह खबर न केवल रौंगटे खड़े कर देने वाली है, बल्कि देश में कहीं न कहीं आम जन की आर्थिक स्थिति को भी उजागर करने वाली है. शख्स अपनी मां, पत्नी और बेटी के साथ छह माह पूर्व मोरबी आया था. उसने रहने के लिए 2000 रुपये में मकान किराए पर लिया. शख्स का काम नहीं चल पाया और वह समय से किराया नहीं दे पा रहा था, इसलिए उसने अपने 13 साल की बेटी और पत्नी से रेप करने की अनुमति मकान मालिक को दे दी.

55 साल का है मकान मालिक

मासूम और उसकी मां की इज्जत तार- तार करने वाले मकान मालिक की उम्र 55 साल बताई गई है. वह लगातार अपने घर में दोनों की अस्मत से खेलता रहा. इतना ही नहीं उसने अपने एक रिश्तेदार को भी बुलाकर दोनों को कई बार उसके हवाले किया. कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने मकान मालिक को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो यह शर्मसार करने वाले राज उसने खोले. अब पुलिस आरोपी रिश्तेदार को तलाश करने में जुटी है.