'20 हजार मतदाताओं को बाहर से लाया....', BJP विधायक के बयान से राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर लगी मुहर! मची सनसनी
MLA Vilas Bhumre: बीजेपी के ही एक विधायक ने कुछ ऐसा कह दिया है जिससे राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों को बल मिल गया है. हालांकि बाद में विधायक ने अपने बयान पर सफाई भी दी, लेकिन तब तक राजनीतिक माहौल गरमा गया.
MLA Vilas Bhumre: महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में 'वोट चोरी' कर सरकार बनाने का आरोप कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगाते रहे हैं. राहुल गांधी के इन आरोपों का हमेशा से ही बीजेपी खंडन करती रही है, लेकिन अब बीजेपी के ही एक विधायक ने कुछ ऐसा कह दिया है जिससे राहुल गांधी के आरोपों को बल मिल गया है. हालांकि बाद में विधायक ने अपने बयान पर सफाई भी दी, लेकिन तब तक राजनीतिक माहौल गरमा गया.
दरअसल, छत्रपति संभाजी नगर में मौजूद संत एकनाथ मंदिर में बीजेपी की एक रैली का आयोजन हुआ. इस रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी विधायक विलास भूमरे ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान मैं लगभग 20000 बाहरी मतदाताओं को लेकर आया था। इन मतदाताओं ने मुझे 100 प्रतिशत लाभ पहुंचाया। जिस समय विधायक ये बोल रहे थे, उस समय डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी वहां मौजूद थे। शिंदे ने बीच में आकर उनसे पूछा कि वे मतदाताओं को कहां से लाए हैं? भूमरे ने तब स्पष्ट किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के जो मतदाता बाहर काम कर रहे थे, उन्हें मतदान के दिन लाया गया था।
पहले कहा- 'बाहर से लाया 20 हजार मतदाता', बाद में बयान पर दी सफाई
बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए भुमरे ने कहा कि उनका मतलब था कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के बाहर से 20000 मतदाताओं को लेकर आए थे, जो अलग-अलग जगहों पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये मतदाता मेरे निर्वाचन क्षेत्र के बाहर काम कर रहे थे। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन किया और उनसे मतदान करने और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। उपमुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप किया, लेकिन उन्होंने मुझसे स्पष्ट करने को कहा कि ये मतदाता कौन थे।
बयान को लेकर कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी ने बोला तीखा हमला
वही इस पुरे घटनाक्रम पर शिवसेना यूबीटी की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने कहा कि विलास भूमरे ने वोट चोरी की बात कबूल की और जब उनके नेता ने उन्हें टोका, तो उन्होंने अपनी गलती सुधारी। मंच पर बैठे लोग बेशर्मी से हंस रहे थे। वे संविधान का मजाक उड़ा रहे थे। महाराष्ट्र कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा कि विलास भूमरे ने वोट चोरी की बात कबूल कर ली है। उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपराध किया है और एकनाथ शिंदे ने उन्हें यह कहकर सही करने की कोशिश की कि उन्हें कहना चाहिए कि मतदाता उनके निर्वाचन क्षेत्र के थे और वे उन्हें वापस लाए थे। चुनाव आयोग को इस स्वीकारोक्ति के लिए पुलिस में मामला दर्ज करना चाहिए।
और पढ़ें
- 'जानबूझकर उन्हें बाहर....', पहली प्रेस कांफ्रेंस में महिला पत्रकारों की अनुपस्थिति पर अफगानी विदेश मंत्री का बड़ा बयान
- Durgapur Gangrape Case: 'लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाने देना चाहिए...', दुर्गापुर गैंगरेप पर सीएम बनर्जी का विवादित बयान, लोगों का फूंटा गुस्सा
- Gaza Peace Summit: गाजा पीस समिट में शामिल होने के लिए PM मोदी को मिला न्योता, ट्रंप से मुलाकात की संभावना