menu-icon
India Daily

तीनों राज्यों को लेकर PM आवास पर हुई मैराथन बैठक, गैर विधायक को भी मिल सकती है CM पद की जिम्मेदारी!

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करने के बाद BJP में सीएम पद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.

Avinash Kumar Singh
तीनों राज्यों को लेकर PM आवास पर हुई मैराथन बैठक, गैर विधायक को भी मिल सकती है CM पद की जिम्मेदारी!

हाइलाइट्स

  • गैर विधायक भी बन सकते हैं तीनों राज्यों के CM!
  • तीनों राज्यों को लेकर PM आवास पर हुई मैराथन बैठक

नई दिल्ली: राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करने के बाद BJP में सीएम पद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. बीती रात पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 4 घंटे तक मैराथन बैठक की. जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चा इस बात की तेज हो चली है कि बीजेपी किसे नए चेहरे को सामने करके सबको चौंका सकती है. 

गैर विधायक भी बन सकते हैं तीनों राज्यों के CM? 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी तीनों राज्यों में CM फेस पर किसी नए चेहरे पर दांव लगा सकती है. पीएम मोदी के साथ हुई बैठक में आलाकमान ने तमाम दावेदारों के नाम पर मंथन किया गया है. ऐसे में जल्द ही तीन राज्यों में पर्यवक्षकों को न्युक्त करके विधायक दल के नेता का चुनाव होगा. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने तीनों राज्यों के लिए सीएम के नाम फाइनल कर लिये है. ऐसे में बीजेपी विधायक दल की बैठक में CM के नाम की औपचारिक घोषणा होगी. तमाम कयासों के बीच इस बात की भी चर्चा तेज है कि बीजेपी हाईकमान किसी गैर विधायक को भी मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप सकती है. 

जानें क्या है चार राज्यों के चुनावी नतीजे?

चार राज्यों के विधानसभाओं चुनाव में बीजेपी ने तीन राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अपने शानदार जनादेश हासिल किया है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हार के साथ कांग्रेस पार्टी हिंदी पट्टी के एक बड़े हिस्से में सत्ता से बाहर हो गई है. राजस्थान में बीजेपी ने 115 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है तो वहीं कांग्रेस 69 सीटों से संतोष करना पड़ा है. वहीं छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 54 और कांग्रेस को 35 सीटें मिली है. इसके साथ ही साथ मध्य प्रदेश में बीजेपी को 163 सीटें मिली हैं तो कांग्रेस को 66 सीटों के साथ विपक्ष में बैठना पड़ा. तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 119 विधानसभा सीटों में से 64 सीटों पर बड़ी जीत हासिल की है. वहीं बीआरएस ने 38 तो बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत हासिल की है. इसके साथ एआईएमआईएम ने 7 सीटें और सीपीआई ने 1 सीट जीती है.