menu-icon
India Daily

'295 से कम सीटें तो नहीं आएंगी...', INDIA गठबंधन की मीटिंग के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिखाया कॉन्फिडेंस

India Alliance Meeting: आखिरी चरण की वोटिंग के दौरान और एग्जित पोल से ठीक पहले इंडिया गठबंधन की हैठक हुई. इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया को संबोधित किया है और 295 सीटें जीतने का दावा किया.

India Daily Live
'295 से कम सीटें तो नहीं आएंगी...', INDIA गठबंधन की मीटिंग के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिखाया कॉन्फिडेंस
Courtesy: Mallikarjun Kharge

India Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर में एग्जिट पोल से पहले इंडिया गठबंधन की बैठक हुई. इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जनता के सामने आए. उन्होंने चुनाव आयोग में अपनी शिकायतों को लेकर जाने की बात कही और 296 सीटें जीतने का दावा किया. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल पर लोग चर्चा करेंगे. कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए. इसलिए हम नरेटिव देने की सच्चाई बताना चाहते हैं.

आज इंडिया गठबंधन के दलों की बैठक हुई. इसमें नेताओं ने मतगणना के दिन की तैयारियों के लिए चर्चा की. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष ने संदेश दिया कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और सभी दलों बेहद सतर्क हैं. हमने चुनाव पूरी ताकत से लड़ा है हमें सकारात्मक परिणाम का भरोसा है, क्योंकि भारत की जनता ने हमारा समर्थन किया है.

सरकारी सर्वे पर निशाना

बैठक खत्म होने बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अभी चुनाव खत्म नहीं हुआ है. हम आखिरी तक लड़ेंगें. इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटे जीत रही है. नेताओं से पूछने के बाद ये आंकड़ा मिला है. ये सर्वे जनता के साथ किया गया है.

सरकारी सर्वे के पास और मीडिया के दोस्त हाईफाई करके बताएंगे. इसलिए हमने जनता की बात आपके सामने रखी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हम एकजुट हैं और एकजुट रहेंगे. हमें बांटने की कोशिश मत कीजिए.

तेजस्वी यादव बोले- फिल्म फ्लॉप

गठबंधन की बैठक के बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हमें 295+ सीटें मिलेंगी. हमारा गठबंधन जीत रहा है. हम बाद में (पीएम के चेहरे पर) फैसला करेंगे. उनकी (बीजेपी की) '400 पार' वाली फिल्म पहले चरण में ही फ्लॉप हो गई.

महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) की जीत

एलायंस की बैठक के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल देसाई ने कहा, "हमें महाराष्ट्र में 30-35 सीटें मिलेंगी" पीएम फेस को लेकर उन्होंने कहा कि इस बात पर फैसला जीत के बाद शीर्ष नेताओं के बीच होगी.

यूपी में हार जाएगी बीजेपी

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "उत्तर प्रदेश में भाजपा सभी सीटें हार जाएंगी और इंडिया गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें जीतेगा. बेरोजगारी, महंगाई, जीएसटी, सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स का भूकंप आया था. ये सारे भूकंप खत्म हो जाएंगे."