दोस्तों के साथ फिल्म देखने गई MBBS छात्रा से गैंगरेप, नशा देकर की थी धिनौनी हरकत
महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एमबीबीएस की तीसरे वर्ष की छात्रा के साथ उसके दो क्लासमेट और एक दोस्त ने गैंगरेप किया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.
Maharashtra News: महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एमबीबीएस की तीसरे वर्ष की छात्रा के साथ उसके दो क्लासमेट और एक दोस्त ने गैंगरेप किया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. यह घटना 18 मई की रात की है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा और तीनों आरोपी (जिनकी उम्र 20 से 22 साल के बीच है) 18 मई को रात 10 बजे के करीब एक फिल्म देखने का प्लान बना रहे थे. फिल्म देखने जाने से पहले, आरोपी छात्रा को एक फ्लैट पर कुछ देर रुकने के लिए ले गए. यहीं पर आरोपियों ने, जो पहले से ही शराब के नशे में थे, पीड़िता को एक नशीला पेय पदार्थ ऑफर किया. छात्रा ने बताया कि जैसे ही उसने वह ड्रिंक पी, उसे चक्कर आने लगे और वह खुद को बेकाबू महसूस करने लगी. इसी दौरान, तीनों आरोपियों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. वारदात के बाद, उन्होंने पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी, अगर उसने किसी को इस बारे में बताया.
पुलिस स्टेशन में की शिकायत दर्ज
पीड़िता, जो मूल रूप से कर्नाटक के बेलगावी की रहने वाली है उसने बाद में अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई. इसके बाद, पीड़िता के माता-पिता ने विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये आरोपी पुणे, सोलापुर और सांगली के रहने वाले हैं.
पुलिस हिरासत और आगे की जांच
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत गैंगरेप और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस फिलहाल पीड़िता के बयान का विश्लेषण कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है. इस घटना ने एक बार फिर दोस्ती के नाम पर हुए धोखे और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
और पढ़ें
- पाकिस्तान को पोल खोलने US रवाना हुए शशि थरूर, पांडा की अगुवाई में डेलिगेशन सऊदी अरब निकली
- Gold and Silver Rate: 'मौका,' शनिवार को इतना गिर गया सोने का दाम? महंगा होने से पहले आज ही बनवा लें सारे गहने
- Aaj Ka Mausam: तपती धरती और बरसते बादल, बिहार, दिल्ली-यूपी में आंधी, राजस्थान में लू का प्रकोप, आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम?