Maharashtra Nanded Death: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नांदेड़ (Nanded) जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 31 मरीजों की मौतों से हड़कंप मचा हुआ है. अस्पताल में हुई इन मौतों के बाद परिजनों का गुस्सा अस्पताल प्रशासन पर फूट पड़ा. परिजनों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि दवाइयों और डॉक्टरों की किल्लत से इलाज समय पर नहीं हुआ जिसकी वजह से मौतें हुई हैं. मरने वालों में 14 से अधिक नवजात बच्चे शामिल हैं. मामला नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण शासकीय वैद्यकीय अस्पताल का है.
शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल के डीन डॉ वॉकाडे के मुताबिक 70 से 80 किलोमीटर के क्षेत्र में ये अकेला अस्पताल है, जो तृतीयक स्तर का स्वास्थ्य केंद्र हैं, यहां बड़ी संख्या में मरीज आते हैं, कई बार इनकी संख्या इतनी हो जाती है कि प्रबंधन मुश्किल हो जाता है. मरीजों के लिए इस बार भी हमें दवाएं खरीदनी थीं, लेकिन खरीदारी नहीं हो पाई. अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्थानीय स्तर पर दवाएं खरीदी गई थीं और मरीजों को मुहैया भी कराई गईं, लेकिन ये नाकाफी रही.
#WATCH | Maharashtra | Dr Shyamrao Wakode, Dean of Govt Medical College Nanded says, "In the last 24 hours, 24 people lost their lives. Around 12 children (1-2 days old) died in the last 24 hours. These children were suffering from different ailments. Among the adults, there were… pic.twitter.com/FG6ZH3EYD9
— ANI (@ANI) October 3, 2023
मौतों को लेकर डीन ने अस्पताल में दवा और कर्मचारियों का ना होना कारण बताया, हालांकि डीन के दावे का अस्पताल प्रशासन ने ही खंडन कर दिया. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि अस्पताल में सारी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं, अस्पताल के पास 12 करोड़ रुपये का फंड भी है. ऐसे में ये कहना गलत है कि मरीजों की मौत दवाओं की कमी की वजह से हुई. अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया मरने वालों में 12 वयस्क रोगी थे, जिसमें सात महिलाएं थी और पांच पुरुष इनमें से चार हार्ट रोग से पीड़ित थे, एक ने जहर खाया था, एक गैस्ट्रो और दो गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे. एक मरीज प्रसव की जटिलओां से जूझ रही थी और तीन दुर्घटना का शिकार थे.
#BreakingNews : नांदेड़ में 24 घंटे में 7 और मरीजों की मौत, आकड़ा बढ़कर हुआ 31, मरने वालों में 16 से ज्यादा नवजात
— India Daily Live (@IndiaDLive) October 3, 2023
Watch Live TV : https://t.co/BSDlLRDhLO#NandedNews #Maharashtra #IndiaDailyLive @ghanshyamjourno @chandn_bhardwaj pic.twitter.com/Si8jgQ4bj6
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नांदेड़ में हुई इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मांगी जाएगी और जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. उधर महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशक डॉ दिलीप म्हैसेकर ने कहा है कि मौतों की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: PM मोदी का छत्तीसगढ़ और तेलंगाना दौरा, कई परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास, देंगे करोड़ों की सौगात