Madhya Pradesh Politics: मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है. चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरारा है. मुख्यमंत्री को लेकर कई नाम हैं जिनकी चर्चा है. शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) का नाम भी इसमें शामिल है. हालांकि, शिवराज ये पहले ही कह चुके हैं कि वो मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं उन्होंने खुद को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए जीत का श्रेय प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी को दिया था.
अब मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा, "भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस धरती पर आगमन हुआ है... हम (भाजपा) कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे तो कांग्रेसी कहते थे कि तारीख नहीं बताएंगे... वे लोग कहते थे ये कभी नहीं हो सकता लेकिन 'मोदी है तो मुमकिन है'... 2014 से पहले पूरी दुनिया में हमारे देश की ये शान नहीं थी, लोग भारत को सम्मान की नजरों से नहीं देखते थे... अब जहां देखों सारी दुनिया में भारत का झंडा लहरा रहा है..."
#WATCH छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस धरती पर आगमन हुआ है... हम(भाजपा) कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे तो कांग्रेसी कहते थे कि तारीख नहीं… pic.twitter.com/OkntWvsIUz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 6, 2023
सीएम शिवराज ने कहा, "... मध्य प्रदेश की धरती पर ऐसा चमत्कार हुआ है जो पहले कभी नहीं हुआ. भाजपा को 48.6% वोट मिले हैं जो इतिहास में कभी नहीं मिले. जब हम 173 सीटें जीते थे तब भी 42% वोट थे, इस बार वोट है 48.6% हैं. आपने चमत्कार कर दिया."
इस बीच यहां ये भी बता दें कि, शिवराज चौहान ने कहा है, मेरी प्रतिज्ञा है कि बीजेपी सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करे 29 कमल के फूलों की माला पीएम नरेंद्र मोदी जी को दी जाएगी, ताकि वो फिर से पीएम बन सकें. राज्य की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतना मेरा अगला लक्ष्य है.'