menu-icon
India Daily

Madhya Pradesh News: 'मुर्गा' बनाकर लातों से पीटा; बैतूल में बजरंग दल वालों ने आदिवासी से क्रूरता, देखें वीडियो

Madhya Pradesh News: पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ चौधरी ने पुष्टि की है कि ये घटना शनिवार रात की है. मामले के आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है.

India Daily Live
Madhya Pradesh News: 'मुर्गा' बनाकर लातों से पीटा; बैतूल में बजरंग दल वालों ने आदिवासी से क्रूरता, देखें वीडियो

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां एक आदिवासी शख्स के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है. आरोप है कि कथित तौर पर बजरंग दल के सदस्यों ने एख आदिवासी के साथ मारपीट की. उसे मुर्गा बनाया. मामला यहीं नहीं रुका, आरोपियों ने शख्स को लातों से भी पीटा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. उधर कांग्रेस ने भी इस वीडियो को शेयर किया है. 

ये मामला राजधानी भोपाल से करीब 178 किमी दूर बैतूल जिले में सुभाष स्कूल के पास का है. पीड़ित की पहचान राजू उइके के रूप में हुआ है. जबकि आरोपी का नाम चंचल राजपूत बताया गया है. दावा किया जा रहा है कि वह बजरंग दल का सदस्य है. आदिवासी के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद राज्य में आक्रोश फैस रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि राजू उइके के साथ कुछ लोग अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं. आरोपी चंचल राजपूत और उसने तीन साथी राजू को पीट रहे हैं. राजू के लहूलुहान होने पर भी आरोपी रुके नहीं, बल्कि उसे पीटते रहे. 

जाति सूचक शब्द और गालीगलौज की

डीजे (साउंड सिस्टम) के रूप में काम करने वाले राजू ने इस वारदात के बाद अपना मीडिया से बयान किया है. उन्होंने बताया कि देर रात करीब 11:30 बजे वह अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान सुभाष स्कूल के पास चंचल राजपूत और उसके दोस्तों ने उसे उठा लिया. उन्होंने हमला कर दिया. गालीगलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. मारपीट की. मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जीतू पटवारी के ट्वीट के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई और मामले में तत्काल कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी चंचल राजपूत के अलावा उसके तीन दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. बैतूल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ चौधरी ने पुष्टि की है कि ये घटना शनिवार रात की है. मामले के आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है. उधर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए जीतू पटवारी ने लिखा है कि मध्य प्रदेश में आदिवासियों के उत्थान और सम्मान पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया भाषणों व राज्य में आदिवासी भेदभाव की वास्तविकता के बीच की विडंबना की ओर इशारा किया.