Mohan Yadav Net Worth: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने और कई बैठकों के दौर के बाद बीजेपी ने आज प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. मोहन यादव को चुना है. मोहन यादव ने माधव विज्ञान महाविद्यालय से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी.
मोहन यादव पहली बार साल 2013 में विधायक बने थे. इसके साथ पार्टी ने 2018 के चुनाव में एक बार फिर उन पर भरोसा किया और वह चुनाव जीतने में सफल रहे. इसके बाद 2020 में जब बीजेपी की सरकार तक उन्हें मंत्री बनाया गया. आईए जानते हैं मोहन यादव की कुल संपत्ति कितनी है.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 से पहले दाखिल किए गए शपथ पत्र के अनुसार मोहन यादव की कुल संपत्ति करीब 32 करोड़ रुपए है. शपथ पत्र के अनुसार मोहन यादव के पास करीब 17 करोड़ रुपए की संपत्ती है. उनके पास करीब 7 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है तो वहीं 10 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति. इसके अलावा बैंक लोन समेत उन पर 5 करोड़ रुपए से ज्यादा कि देनदारी है.