IPL 2026

कांग्रेस बनाएगी सरकार? राहुल गांधी ने दिया जवाब, अपनी दोनों सीटों पर कही ये बात

Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव के परिणाम अब सामने आने लगे हैं. NDA को पास बहुमत मिलता दिख रहा है. हालांकि, इंडिया गठबंधन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. इस बीच राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय में पहुंचे हैं. यहां वो मीडिया से बात करेंगे.

congress
India Daily Live

Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान अब आंकड़ों में बदलने लगे हैं. इसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को काफी कम नंबर मिले हैं. हालांकि, गठबंधन को बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहे हैं. इन चुनाव में देखने को मिला कि इंडिया गठबंधन खासकर कांग्रेस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. इस बीच खुद राहुल गांधी ने अपनी दोनों सीटें जीत ली है. अब वो कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं जहां मीडिया को संबोधित करने वाले हैं.

शाम 5:45 बजे तक के आंकड़ों की बात करें तो NDA 294 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं इंडिया गठबंधन को 232 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है. पार्टी के हिसाब से बात की जाए तो BJP को निजी तौर पर 239 सीटें मिलती नजर आ रही है. वहीं कांग्रेस के खाते में 99 सीटें जाती दिख रही है. राहुल गांधी ने दोनों जगहों से चुनाव जीत लिया है. अब वो मीडिया को संबोधित कर रहे हैं.

क्या कांग्रेस बनाएगी सरकार?

राहुल गांधी ने सरकार बनाने के सावल पर कहा कि वो अपने गठबंधन के साथियों की सम्मान करते हैं. हम अपने साथियों के साथ कल बैठक करेंगे. इसके बाद इस बात का फैसला किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष में बैठकर जनता के काम करने के सवाल को लेकर कहा की पक्ष में बैठेंगे या विपक्ष में ये गठबंधन के साथियों के साथ तय होगा.

अपनी सीटों पर क्या बोले?

अपनी दोनों सीटों को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने अभी इस बात का फैसला नहीं किया है. दोनों जगहों की जनता का धन्यवाद की उन्हें इतना प्यार मिला. राहुल ने कहा 'किसी एक सीट से ही सांसद रह सकता हूं पर रहना कहां से है अभी तय नहीं किया. ये मुश्किल फैसला है. स्थानीय नेताओं और पार्टी नें बात कर इस बात का फैसला लिया जाएगा.

सत्ताधारी दल ने संस्थाओं का उपयोग अपने आधार पर किया. लोगों ने मान लिया था कि मोदीजी को फिर मौका मिला तो अब देश के संविधान पर हमला होगा. इसी की परिणाम रिजल्ट में दिख रहा है. अब आपको ये संसद के नए सत्र में देखने को मिला.

सोनिया गांधीजी और राहुल गांधी से हमें और पार्टी कार्यकर्ताओं को जोश मिला. हमने इनके सानिध्य में प्रचार किया और हमने ये लक्ष्य हासिल किया. हालांकि, अभी हमारी लड़ाई अंजाम तक नहीं पहुंची है. हमें आगे भी लोगों के अधिकार और संविधान के लिए लड़ना होगा. हमारे हजारों हजार कार्यकर्ताओं का धन्यवाद.