'COCKROACH' की जीत के बाद छाया 'Reservation Hatao Andolan', एक दिन में हुए 46 लाख फॉलोअर्स
'cockroach janata party' के प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर 'Reservation Hatao Andolan' तेजी से चर्चा में है. इंस्टाग्राम पर इसके 46 लाख फॉलोअर हो चुके हैं.
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर एक नया अभियान तेजी से वायरल हो रहा है. 'Reservation Hatao Andolan' नाम का इंस्टाग्राम पेज लाखों लोगों तक पहुंच चुका है. इसके साथ ही इसी मुद्दे पर एक और नया डिजिटल प्लेटफॉर्म भी सामने आया है.
सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ा नया अभियान
'cockroach janata party' के विरोध प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर कई नए अभियान शुरू हुए हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा 'Reservation Hatao Andolan' (RHA) की हो रही है. इंस्टाग्राम पर इस पेज के 46 लाख यानी 4.6 मिलियन फॉलोअर हो चुके हैं. इसके अलावा आरक्षण के मुद्दे पर एक और नया इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया गया है, जिसका नाम ‘Reservation Removal Sangh’ (RSS) रखा गया है. इस नए अकाउंट के भी 1500 से ज्यादा फॉलोअर जुड़ चुके हैं. सोशल मीडिया पर इन पेजों की पोस्ट तेजी से शेयर की जा रही हैं और इस वजह से यह अभियान लगातार चर्चा में बना हुआ है.
Also Read
- CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पाकिस्तान पर पंच, जदुमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को 5-0 से रौंदकर लहराया तिरंगा
- India's cricket schedule in 2026: जिम्बाब्वे दौरे के बाद शुभमन गिल एंड कंपनी के आगे के मुकाबले, टेस्ट, वनडे और टी20 की पूरी लिस्ट
- 'My person...' बॉलीवुड की इस अदाकारा को अपना दिल दे बैठे अर्शदीप सिंह, इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर लगाई रिश्ते पर मुहर
संवेदनशील मुद्दे पर बढ़ी ऑनलाइन चर्चा
आरक्षण का मुद्दा लंबे समय से देश में चर्चा का विषय रहा है और यह संविधान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है. ऐसे में सोशल मीडिया पर शुरू हुए इस नए अभियान ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन शिक्षा से जुड़े मुद्दे पर था, जिसका असर अलग-अलग वर्गों के छात्रों पर पड़ा था. वहीं, आरक्षण का विषय अलग प्रकृति का है और इस पर अलग-अलग विचार सामने आते रहे हैं.