West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

UP Seat Sharing: सपा-कांग्रेस के बीच आज बन जाएगी बात? सीट शेयरिंग समेत कई मुद्दों को लेकर अहम बैठक

UP Seat Sharing: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच यूपी में सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली में आज एक अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक में सपा की ओर से कई बड़े नेता शामिल होने वाले हैं.

Purushottam Kumar

UP Seat Sharing: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर यूपी को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली में आज एक अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक में सीट शेयरिंग समेत कई मुद्दों को लेकर दोनों दलों के बीच चर्चा होनी है.

सपा के कई नेता बैठक में होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार इस बैठक में सपा की तरफ से रामगोपाल यादव, जावेद अली खान, लालजी वर्मा समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होने वाले हैं. इस बैठक से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से कहा गया है कि यूपी कांग्रेस जिन-जिन सीट पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है उनका नाम भी बताए. 

सपा छोड़ गए नेताओं को...

इसी बीच खबर है कि आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को छोड़ कर कांग्रेस में गए नेताओं को कांग्रेस उम्मीदवार बनाना चाहती है. हालांकि, सपा के मुखिया अखिलेश यादव इसके लिए तैयार नहीं हैं. जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले रवि वर्मा को कांग्रेस टिकट देना चाहती है जबकि अखिलेश यादव यहां से उत्कर्ष वर्मा से चुनाव लड़ाना चाहते हैं.

23 सीट पर उम्मीदवार उतारना चाहती है कांग्रेस

इस बैठक से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के नेताओं से कहा कि पहले कांग्रेस की डिमांड जान लीजिए. जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव 2009 के प्रदर्शन को आधार बनाते हुए कांग्रेस यूपी में कम से कम 23 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है. वहीं, सपा की ओर से 58 सीटों की लिस्ट बनाई है.

सीटों को लेकर नहीं होगा गतिरोध- अखिलेश

यूपी के पूर्व सीएम और सपा के मुखिया अखिलेश यादव  ने कहा कि सपा ने 58 सीटों की लिस्ट जरूर बनाई है लेकिन हम हर हाल में कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाले हैं. उन्होंने आगे कहा कि सीटों को लेकर दोनों दलों के बीच कोई गतिरोध नहीं होगा.