menu-icon
India Daily

VIDEO: असदुद्दीन ओवैसी बोले 'ना मोदी से डरना ना शाह से डरना...सिर्फ अल्लाह से डरना'

AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों से कहा है कि वो ना तो पीएम मोदी से डरें और ना ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से. वो सिर्फ और सिर्फ ऊपर वाले से डरें.

Amit Mishra
Edited By: Amit Mishra
VIDEO: असदुद्दीन ओवैसी बोले 'ना मोदी से डरना ना शाह से डरना...सिर्फ अल्लाह से डरना'

हाइलाइट्स

  • 'ना मोदी से डरना ना शाह से डरना'
  • असदुद्दीन ओवैसी बोले सिर्फ अल्लाह से डरना

Asaduddin Owaisi Video: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अब ओवैसी ने कहा है कि वो अल्लाह के सिवाय किसी से नहीं डरते हैं. फिर चाहे वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही क्यों ना हों. इतना ही नहीं AIMIM के मुखिया ने लोगों को भी सलाह दी कि वो ना तो पीएम मोदी से डरें और ना ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से. वो सिर्फ और सिर्फ ऊपर वाले से डरें.

पोस्ट की गई वीडियो 

असदुद्दीन ओवैसी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए एक वीडियो क्लिप पोस्ट की गई है. 36 सेकेंड के इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "हम सिर्फ जमीन-ओ-आसमान को बनाने वाले से डरते हैं, बाकी किसी से भी नहीं डरते."

'सिर्फ अल्लाह से डरना'

वीडियो में ओवैसी ये बोल रहे हैं कि हम सिर्फ जमीन-ओ-आसमान को बनाने वाले से डरते हैं, बाकी किसी से भी नहीं डरते. मैं गुनहगार हूं, अदाकार हूं, मैं सियाहकार हूं, मैं क्या हूं वो मेरे रब को मालूम है. मैं सिर्फ अल्लाह से डरता हूं और तुमको भी बोलेने आया हूं कि ना मोदी से डरना ना शाह से डरना ना हुकूमत से डरना किसी से नहीं डरना सिर्फ अल्लाह से डरना."

'हमने मस्जिद खो दी' 

ये पहली बार नहीं है जब असदुद्दीन ओवैसी की तरफ से इस तरह की बयानबाजी देखने को मिली है. कुछ दिन पहले बाबरी मस्जिद को लेकर ओवैसी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि जिस जगह पर पिछले 500 सालों से पवित्र कुरान पढ़ी जाती थी, वो जगह अब उनके हाथ में नहीं है. औवेसी ने भवानी नगर में एक कार्यक्रम में कहा था, "युवाओं, मैं आपको बता रहा हूं, हमने अपनी मस्जिद खो दी है और आप देख रहे हैं कि वहां क्या किया जा रहा है, क्या आपको दर्द नहीं हो रहा है?'