Lipi Rastogi Suicide Case: सात पेज के नोट में हुए बड़े खुलासे, लड़की ने पहले लिख दी थी सारी कहानी

Lipi Rastogi Suicide Case: महाराष्ट्र के IAS कपल की बेटी लिपि रस्तोगी के खुदकुशी के मामले में नया खुलासा सामने आया है. पुलिस का कहना है कि वो डिप्रेशन में थी जिस कारण उसे हरियाणा के सोनीपत में एक काउंसलर में काउंसलर रखा गया था.

Social Media
India Daily Live

Lipi Rastogi Suicide Case: महाराष्ट्र के IAS कपल विकास और राधिका रस्तोगी की बेटी लिपि के खुदकुशी के मामले में नए खुलासे हुए हैं. पुलिस की माने तो लिपि डिप्रेशन में थी. उसके इलाज के लिए सोनीपत में एक काउंसलर भी रखा गया था. उसने मां-बाप को बताया था कि उसे बार-बार खुदकुशी के ख्याल आते हैं.  विकास और राधिका रस्तोगी ने काउंसलर से मुलाकात भी की थी.

27 साल की लिपि सोमवार को मुंबई के मंत्रालय के पास सुरुचि अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से कूद गई थी. उसे सोसाइटी के गार्ड ने बाइक पर पड़ा देखा था. उस समय माता-पिता और बहन सो रहे थे. आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सात पेज का सुसाइड नोट

जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस के पास सुसाइड नोट है जो कि सात पेज का है. इसमें कई बातों का जिक्र किया गया है. नोट के अनुसार, लड़की आखिरी बार अपने पिता से गले मिलना चाहती थी. उसने अपने आप को शांत करने के लिए डांस क्लास भी शुरू की थी. लेटर में लड़की ने अपने मां की तारीफ करने के साथ पुलिस के अपील भी की थी. इसमें उसने लिखा था कि मेरी मौत के बाद मेरे माता पिता को परेशान न किया जाए.

लिपि का करियर

नोट में इस बात का जिक्र है कि वो तय नहीं कर पा रही थी कि आगे उसे क्या करना है. उसने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बीए करने के बाद 2015 से 2016 तक कंटेंट राइटिंग का काम किया था. इसको बाद उसने सेल्स और मार्केटिंग के क्षेत्र में काम किया लेकिन उसका मन यहां भी नहीं लगा.

लिपि ने साल 2020 में नौकरी छोड़ दी और कानून की पढ़ाई करने का मन बनाया. लेकिन उसने मुंबई की किसी यूनिवर्सिटी या कॉलेज की जगह में हरियाणा के सोनीपत की ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया. यहां भी परीक्षा में अच्छे नंबर ना आने के कारण वह परेशान थी.

महाराष्ट्र तैनात हैं माता-पिता

लिपि के पिता विकास रस्तोगी महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव हैं. वहीं मां राधिका रस्तोगी भी राज्य सरकार में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं. लिपी ने भी दिसंबर 2023 में सराह कपाड़िया के लॉ फर्म वेस्ता लीगल में से इंटर्न के तौर से काम शुरू किया था.

(यदि आपको या आपके किसी परिचित को खुदकुशी का ख्याल आता है तो ये मेडिकल इमरजेंसी है. इसके लिए आपको भारत सरकार से जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. इसके साथ ही टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी संपर्क किया जा सकता है. याद रहे जान है तो जहान है. परेशानियां हमेशा नहीं रहने वाली जान देने की जगह में उनसे लड़ने की कोशिश करें और परामर्श लें.)