menu-icon
India Daily

तिलक‑बिंदी पर रोक लगाने से भड़कीं नाजिया खान, लेंसकार्ट शोरूम पहुंचकर खुद लगाया कर्मचारियों को तिलक; देखें वीडियो

लेंसकार्ट की कथित ड्रेस कोड गाइडलाइन पर विवाद बढ़ गया है, जिस पर नाजिया खान ने शोरूम में जाकर विरोध जताया और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
तिलक‑बिंदी पर रोक लगाने से भड़कीं नाजिया खान, लेंसकार्ट शोरूम पहुंचकर खुद लगाया कर्मचारियों को तिलक; देखें वीडियो
Courtesy: @Mithileshdhar X account

मुंबई: आईवियर कंपनी लेंसकार्ट इन दिनों अपने ड्रेस कोड नियमों को लेकर विवादों में घिर गई है. सोशल मीडिया पर एक कथित गाइडलाइन के लीक होने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है. इस गाइडलाइन में कर्मचारियों के लिए माथे पर तिलक लगाने, जनेऊ पहनने और बिंदी लगाने पर रोक की बात कही गई है.

विवाद उस समय और बढ़ गया जब सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया खान एक लेंसकार्ट शोरूम पहुंचीं और वहां कर्मचारियों को तिलक लगाकर विरोध दर्ज कराया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें वह स्टोर मैनेजर से तीखे सवाल पूछती नजर आ रही हैं.

नाजिया खान ने क्या उठाए सवाल?

वीडियो में नाजिया खान ने कंपनी की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इस तरह के नियम किसी विशेष समुदाय के खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इस गाइडलाइन में कुछ धार्मिक प्रतीकों पर रोक लगाई गई है, जबकि अन्य प्रतीकों को अनुमति दी गई है.

कथित नीति के अनुसार जहां तिलक, बिंदी और जनेऊ पर रोक की बात सामने आई है, वहीं हिजाब और पगड़ी पहनने की अनुमति दी गई है. हालांकि पगड़ी के रंग को लेकर भी कुछ शर्तें बताई गई हैं. इसी असमानता को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है.

लोगों ने कैसे जताया विरोध?

इस मुद्दे पर कई लोगों ने कंपनी के खिलाफ विरोध जताया है और सोशल मीडिया पर बॉयकॉट की मांग भी उठी है. यूजर्स का कहना है कि किसी भी कंपनी को ड्रेस कोड बनाते समय सभी धर्मों के प्रति समान दृष्टिकोण रखना चाहिए.

वहीं कुछ लोग यह भी मानते हैं कि कंपनियों को अपने कार्यस्थल पर एक समान और पेशेवर ड्रेस कोड लागू करने का अधिकार है. उनका कहना है कि यह नियम कार्यस्थल की एकरूपता बनाए रखने के लिए बनाए जाते हैं, न कि किसी धर्म विशेष को निशाना बनाने के लिए.