'झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही भाजपा', हरियाणा की सैनी सरकार पर बरसीं कुमारी सैलजा
Kumari Selja: कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए वह लोगों में अपना झूठ फैला रहा है. उसने काम तो किया नहीं लेकिन झूठे काम का प्रचार कर रही है.
Kumari Selja: कांग्रेस नेत्री और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार दावा कर रही है कि उसने सत्ता में आने से पहले अपने घोषणापत्र में जो वायदे किए थे उसे पूरा करने का दावा करर रही है लेकिन हकीकत ये है कि 10 साल में भाजपा ने झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह करके सिर्फ राज किया है. भाजपा को जब लग रहा है कि उसकी सत्ता जाने वाली है तो वह जनता से कह रही है कि उसने अपने सभी वायदे पूरे किए हैं.
कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार का एक ही काम है, लोगों को आपस में लड़ाओं, झूठी बोलो राज करो और मलाई खाओ.इस सरकार में कई बड़े घोटाले हुए लेकिन आज तक किसी भी घोटाले हुए लेकिन कभी भी जांच नहीं हुई. और जहां जांच भी कराई वहां घोटालेबाजों को बचा लिया गया.
'धर्म के नाम पर ढिंढोरा पीटती है भाजपा'
कुमारी सैलजा ने कहा कि जब भी कोई विधानसभा चुनाव आता है तो भाजपा धर्म के नाम पर ढिंढोरा पीटने लगती है. वह झूठी घोषणाओं और आश्वासनों का झुनझुना बजाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है. भाजपा दावा कर रही है कि उसने हरियाणा के विकास को गति दी है लेकिन हालात बिल्कुल इसके उलट हैं. भाजपा के राज में हरियाणा का विकास नहीं बल्कि विनाश हुआ है.
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेता घूम घूम कर जनता से कह रहे हैं कि उनकी सरकार ने वो सारे वायदे पूरे किए हैं जो उन्होंने जनता से किए थे. लेकिन उन्हें ये पता होना चाहिए कि बीजेपी ने हरियाणा का बंटाधार कर दिया है. ये भी दावा किया जा रहा है कि बीजेपी ने 1.50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि हरियाणा में आज भी करीब दो लाख सरकारी पद खाली पड़े हुए हैं. SC और OBC का बैकलॉग आज तक पूरा नहीं किया गया है.
कुमारी सैलजा ने कहा कि बीजेपी सरकार नौकरी के नाम पर लोगों का शोषण कर रही है. उसने समान काम समान वेतन के सिद्धांत को ताक पर रखा दिया गया है. भाजपा ने कहा था कि वह गरीब परिवारों को 500 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध कराएगी.
सरकार ने लोगों को किया गुमराह
कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार दावा कर रही है कि उसने प्रदेश की गरीब जनता को 100-100 गज के प्लॉट देने का वायदा पूरा किया है. लेकिन उसने अपना वादा नहीं पूरा किया है. बीजेपी सरकार जनता से झूठ बोल रही है. गुमराह कर रही है. कांग्रेस राज में जनता को प्लॉट देने का वादा किया गया थे लेकिन भाजपा ने इस पर कभी अमल ही नहीं किया. सरकार ने कुछ महीने पहले 30-30 वर्ग गज के प्लॉट आवंटित किए थे. इसके लिए भी लोगों से पैसे लिए गए थे. सरकार को 100-100 गज के प्लॉट फ्री में देने थे.
'किसानों के खाते में नहीं पहुंची बोनस राशि'
हरियाणा की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि सरकार ने दावा किया कि उसने किसानों को 2,000 रुपये प्रति एकड़ बोनस दिया है. लेकिन किसानों के खाते में अब तक पैसे नहीं पहुंचे हैं. ये सिर्फ दावा है. इतना ही नहीं सरकार ने दावा किया उसने 14 फसलों पर एमएसपी देना शुरू किया थे लेकिन अभी तक ये धरातल पर नहीं आई है. मंडी में किसानों का शोषण किया जा रहा है.
और पढ़ें
- 'नेहरू को अमेरिका में अच्छा स्वागत मिलता था, इंदिरा गांधी को बाहर खड़ा रखते थे', ऐसा क्यों बोल रहीं कंगना ?
- मनीष सिसोदिया और के कविता की जमानत मतलब ED, CBI की फजीहत, समझिए अरविंद केजरीवाल के लिए कैसे है गुड न्यूज?
- 'बस अब बहुत हुआ... एक सभ्य समाज...', कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर केस को लेकर बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू