ट्रेनी डॉक्टर की हत्या से पहले रेड लाइट एरिया गया था आरोपी! संजय रॉय के पॉलीग्राफ टेस्ट में क्या-क्या सामने आया?
कोलकाता रेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय पॉलीग्राफ टेस्ट से कई चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस पॉलीग्राफ टेस्ट में संजय रॉय ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है और घटना की रात का पूरा ब्योरा दिया है. जिसमें संजय रॉय ने बताया कि नौ अगस्त को वह शहर के अलग-अलग रेड लाइट एरिया में गया था लेकिन उसने यौन संबंध कहीं नहीं बनाया.
कोलकाता आरजी कर अस्पताल में नौ अगस्त की रात अस्पताल की ट्रेनी महिला डॉक्टर का रेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में सीबीआई ने अब तक साल लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया है. इन सात लोगों में मुख्य आरोपी संजय रॉय भी शामिल है. आरोपी संजय का टेस्ट कल जेल में ही हुआ है. इस पॉलीग्राफ टेस्ट में संजय रॉय ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है और घटना की रात का पूरा ब्योरा दिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी संजय रॉय के पालीग्राफ टेस्ट की पूरी डिटेल है. जिसमें संजय रॉय ने बताया कि नौ अगस्त को वह शहर के अलग-अलग रेड लाइट एरिया में गया था लेकिन उसने यौन संबंध कहीं नहीं बनाया. वह वारदात वाली रात करीब 8 से 9 बजे के बीच अपने दोस्त सौरभ के साथ बाइक से आरजी कर अस्पताल पहुंचा था. जहां संजय के दोस्त सौरभ का भाई भर्ती था. उसी का हालचाल जानने दोनों अस्पताल गए थे. हालांकि, इंडिया डेली इस पॉलीग्राफ टेस्ट की पुष्ठि नहीं करता है.
संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट आया सामने?
संजय ने बताया कि घटना वाली रात 11.15 बजे वह और सौरभ दोनों अस्पताल से निकलकर शराब पीने का प्लान बनाते हैं. आरजी कर अस्पताल से तकरीबन एक किलोमीटर दूर 5 प्वाइंट्स नाम की जगह से दोनों शराब खरीदकर सड़क पर ही शराब पीते हैं. इस दौरान दोनों शराब खरीदकर सड़क पर ही पीने लगे. इस दौरान दोनों ने ही तय किया कि वे कोलकाता के रेड लाइट एरिया सोनागाछी जाएंगे और वहां यौन संबंध बनाएंगे. संजय रॉय और सौरभ दोनों बाइक से सोनागाछी जाते हैं लेकिन वहां बात नहीं बनती. यहां से दोनों साउथ कोलकाता के रेड लाइट एरिया चेतला जाने का प्लान करते हैं.
संजय ने वारदात वाली रात एक और लड़की से की छेड़छाड़
इन दोनों ही रेड लाइट एरिया तकरीबन 15 किलोमीटर है. इस दौरान चेतसा जाते हुए संजय रॉय और सौरभ सड़क पर एक लड़की से छेड़छाड़ करते हैं, जो सीसीटीवी में कैद है. फिर दोनों चेतला पहुंचकर बीयर पीते हैं. सौरभ वहां पैसे देकर यौन संबंध बनाता है लेकिन संजय बाहर ही खड़ा होकर अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल करने को बोलता है. वह अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करता है, इस दौरान वह उससे न्यूड फोटो भेजने को बोलता है, गर्लफ्रेंड उसे न्यूड फोटो भेजती है. इससे साफ है चेतला में सौरभ यौन संबंध बनाता है लेकिन संजय नहीं. कुछ देर बाद दोनों बाइक से वापस लौटते हैं उसी दौरान सौरभ घर जाने के लिए कहता है. आरोपी संजय बताता है कि वह सौरभ को अस्पताल छोड़ देता है, सौरभ अपने भाई से घर जाने के लिए कैश मांगने जाता है. हालांकि सौरभ का भाई कैश नहीं देता है जिसके बाद सौरभ अपने किसी दोस्त के जरिए रैपिडो बुक करके घर चला जाता है.
दबे पांव अस्पताल में पहुंचा आरोपी संजय
इसके बाद रात करीब 3.30 से 3.40 के बीच संजय आरजी कर अस्पताल पहुंचता है. वह चौथी मंजिल के ट्रामा सेंटर के ऑपरेशन थियेटर में किसी चीज की तलाश में जाता है. फिर चौथी मंजिल से तीसरे फ्लोर पर 4.03 में सेमिनार हाल के पास कॉरिडोर में जाता दिखाई देता है. इस दौरान उसके गले में ब्लूटूथ रहता है. सीसीटीवी में साफ दिखाई देता है कि संजय राय दबे पांव आ रहा है. वह चौकन्ना और किसी चीज की तलाश में है.
घटना को अंजाम देने के बाद यहां रूका था आरोपी
संजय आगे बताता है कि वह अस्पताल के सेमिनार हाल में जाता है. जहां पीड़िता सो रही होती है. वह सीधे उसका मुंह और गला दबा देता है जिससे वह थोड़ी देर छटपटाती है और फिर बेहोश हो जाती है. इसी बीच उसका रेप करता है और फिर उसकी हत्या कर वहां से निकल जाता है. इस बीच उसका ब्लूटूथ क्राइम सीन पर ही छूट जाता है. वारदात को अंजाम देने के बाद संजय राय सीधा कोलकाता पुलिस की चौथी बटालियन में अनुपम दत्ता के घर जा कर सो जाता है.