नई दिल्ली: पीएम मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से देशवासियों को संबोधित किया. इसक दौरान पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि अनगिनत लोगों के बलिदान और त्याग का कारण हमारा देश आज आजाद है. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कई बातों का जिक्र किया. आईए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें.
हम अमृतकाल में हैं- पीएम
पीएम मोदी ने अमृतकाल का जिक्आर करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम अमृतकाल में हैं. हमें गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलना होगा और नए संकल्पों के साथ जुड़ना होगा. पीएम मोदी ने आग कहा कि आज दुनिया को भारत पर भरोसा है
युवा शक्ति पर भरोसा- पीएम
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में युवा शक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि युवा शक्ति में मेरा सामर्थ्य है, देश के बच्चे आज सैटेलाइट बना रहे हैं. हमारे यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है हमें खोई हुई समृद्धि पावस पाना है. पीएम ने आगे कहा कि आने वाला समय तकनीक का होगा, बच्चे विज्ञान और तकनीक में आगे बढ़ रहे हैं.
भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई- पीएम
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि साल 2014 में जब हम सत्ता में आए तो वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में हम 10वें स्थान पर थे लेकिन आज हम वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं.
युवा शक्ति पर भरोसा- पीएम
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने युवा शक्ति में अपना सामर्थ्य बताया. पीएम मोदी ने कहा कि देश के बच्चे आज सैटेलाइट बना रहे हैं. हमारे यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है हमें खोई हुई समृद्धि पावस पाना है.
G20 की मेजबानी कर रहा भारत- पीएम
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारत को G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हुआ है. बीते वर्ष में जिस प्रकार भारत के कोने-कोने में G20 के अनेक आयोजन हुए, उससे दुनिया को भारत के सामान्य जन के सामर्थ्य, भारत की विविधता का परिचय हुआ है.
नई विश्व व्यवस्था को आकार- पीएम
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना के बाद एक नई विश्व व्यवस्था, एक नया भू-राजनीतिक समीकरण बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. भू-राजनीति की परिभाषा बदल रही है. आज नई विश्व व्यवस्था को आकार देने में 140 करोड़ लोगों की क्षमता देखी जा सकती है.
देश में अवसरों की कमी नहीं- पीएम
पीएम मोदी से अपने संबोधन के दौरान देश के देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अवसरों की कोई कमी नहीं है. युवाओं के लिए देश में अनंत अवसर हैं.
युवा शक्ति पर देश को भरोसा
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति में मेरा सामर्थ्य है, देश के बच्चे आज सैटेलाइट बना रहे हैं. हमारे यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है हमें खोई हुई समृद्धि को वापस पाना है.
आने वाला समय तकनीक का है
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आने वाला समय तकनीक का होगा. हमारे देश के बच्चे विज्ञान और तकनीक में आगे बढ़ रहे हैं.
महंगाई पर काबू पाने की कवायद
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान देश में बढ़ती महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि हमने देश में महंगाई पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए हैं और इस दिशा में हमारा प्रयास जारी रहेगा.
विश्वकर्मा योजना की होगी शुरुआत- पीएम
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि केंद्र सरकार अगले महीने पारंपरिक कौशल वाले लोगों के लिए 13 हजार से 15 हजार करोड़ रुपए के आवंटन के साथ विश्वकर्मा योजना शुरू करेगी.
नए संसद भवन का निर्माण- पीएम
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश में 25 साल से देश में चर्चा थी कि नया संसद भवन बनेगा जिसे हमारी सरकार ने बनाया. पीएम मोदी ने कहा कि यह एक ऐसी सरकार है जो काम करती है, जो निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करती है. ये नया भारत है, जो आत्मविश्वास से भरा है...ये भारत न रुकता है, न थकता है, न हंफ्ता है और ना ही हारता है.