Prajwal Revanna arrested: यौन शोषण के आरोप का सामना कर रहे जनता दल सेक्यूलर (JDS) के सस्पेंड नेता प्रज्वल रेवन्ना को आज SIT ने गिरफ्तार कर लिया. 27 अप्रैल को जर्मनी भागे प्रज्वल 34 दिनों बाद शुक्रवार सुबह बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे. उन्हें एयरपोर्ट पर उतरते ही एसआईटी ने अरेस्ट कर लिया.
कहा जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद एसआईटी टीम रेवन्ना को मेडिकल के लिए ले जाएगी. इसके बाद 24 घंटे के अंदर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत की मांग की जाएगी. कहा जा रहा है कि एसआईटी दो हफ्तों की रिमांड की मांग कर सकती है. प्रज्वल के खिलाफ अब तक 3 FIR दर्ज की जा चुकी है. उनके विदेश जाने के बाद एसआईटी की अपील पर इंटरपोल ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था.
Karnataka | Suspended JD(S) leader Prajwal Revanna, who is facing sexual abuse charges was arrested by SIT at Bengaluru's Kempegowda International Airport.
(Screengrabs from a viral video) pic.twitter.com/A8KcRjtoLu— ANI (@ANI) May 30, 2024Also Read
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में 34 दिनों से फरार आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए SIT के सामने पेश होने की बात कही थी. उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया था और एसआईटी जांच में सहयोग की बात भी कही थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें देश के कानून और कोर्ट पर पूरा भरोसा है. देश लौटने से पहले रेवन्ना की ओर से अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी, लेकिन बेंगलुरु सेशन कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था.
प्रज्वल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने और उनके देश लौटने के वादे के बाद मामले की जांच में जुटी एसआईटी की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहले से डेरा डाले हुए थी. शुक्रवार सुबह जैसे रेवन्ना म्यूनिख से यहां पहुंचे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. लुक आउट नोटिस के कारण इमिग्रेशन अधिकारियों ने पहले रेवन्ना को हिरासत में लिया और फिर एसआईटी के हवाले कर दिया.
#WATCH | Karnataka: Suspended JD(S) leader Prajwal Revanna, who is facing sexual abuse charges was brought to the CID office, in Bengaluru.
— ANI (@ANI) May 30, 2024
He has been arrested by SIT and is likely to be brought to the government hospital for medical examination. pic.twitter.com/ndKZghNpvD
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रज्वल रेवन्ना के दादा एचडी देवेगौड़ा ने उन्हें फटकार लगाई थी. उन्होंने कहा था कि या तो वे इस मामले में देश लौटकर जांच में सहयोग करें या फिर मेरे आक्रोश का सामना करें. इसके बाद प्रज्वल ने एक न्यूज चैनल को वीडियो भेजकर देश लौटने और जांच में सहयोग का वादा किया था.
#WATCH | Karnataka: The Special Investigation Team (SIT) had taken two suitcases from the Bengaluru airport.
— ANI (@ANI) May 30, 2024
Suspended JD(S) leader Prajwal Revanna, who is facing sexual abuse charges has been arrested by SIT. pic.twitter.com/zrmdyrcIC7
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई. इसी दौरान कर्नाटक में अलग-अलग इलाकों में पेनड्राइव्स मिले, जिसमें अश्लील वीडियोज थे. दावा किया गया कि वीडियो में महिलाओं का यौन शोषण करने वाला शख्स हासन से वर्तमान सांसद और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए NDA का उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना है. वोटिंग खत्म होने के एक दिन बाद यानी 27 अप्रैल को प्रज्वल देश छोड़कर फरार हो गया था.
#WATCH | Karnataka: Security stepped up outside the CID office in Bengaluru, ahead of the arrival of JD(S) suspended MP Prajwal Revanna, who is facing sexual abuse charges against him.
— ANI (@ANI) May 30, 2024
Revanna has been taken into custody by the SIT. pic.twitter.com/v7Yr4AzndG
दावा किया गया था कि वे जर्मनी चले गए हैं. उनके देश छोड़ने के एक दिन बाद यानी 28 अप्रैल को उनके घर में काम करने वाली एक महिला ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. आरोपी लगाने वाली महिला प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार बताई गई. महिला ने अपनी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. यौन शोषण करने के वीडियो सामने आने के बाद, राज्य महिला आयोग ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से जांच का आग्रह किया था. राज्य महिला आयोग की सिफारिशों के बाद कर्नाटक सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था.