जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा की उम्मीदवारी को लेकर बीजेपी ने चला बड़ा दांव, इन 3 नेताओं को उतारा चुनावी मैदान में
Jammu and Kashmir Rajya Sabha Elections: बता दें कि सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है, जिससे ठीक एक दिन पहले बीजेपी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.
Jammu and Kashmir Rajya Sabha Elections: जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा सदस्यों के चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच, बीजेपी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. द्विवार्षिक चुनावों के लिए बीजेपी ने जो उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उसमें गुलाम मोहम्मद मीर, राकेश महाजन और सतपाल शर्मा के नाम शामिल हैं. नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन सोमवार है, जिससे ठीक एक दिन पहले बीजेपी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 4 सीटों के लिए राज्यसभा सदस्यों के चुनाव होने हैं, जिसको लेकर राजनीतिक हलचल तेज है और सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीतियों को धार देने में जुटी है. वही भाजपा ने इन नामों की घोषणा कर राज्यसभा चुनावों की तैयारियों में तेजी ला दी है. इससे पहले शनिवार को ही पार्टी की तरफ से शनिवार को ही उम्मीदवारों की सूची जारी करने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन देर रात तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई. वही रविवार सुबह ही पार्टी की तरफ से 3 उम्मीदवारी की सूची जारी कर दी गई है.
Also Read
- PM Modi-Anthropic CEO Meeting: भारत बनेगा AI की नई ताकत, PM मोदी से मुलाकात के बाद बोले Anthropic CEO; जानें किन क्षेत्रों का बदलेगा भविष्य
- Durgapur Gangrape Case: बंगाल में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप मामले में 3 गिरफ्तार; और 2 की तलाश जारी
- Weather Update: दक्षिण भारत में 5 दिनों तक अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ रही कनकनी! जानें मौसम का हाल