menu-icon
India Daily

जम्मू-कश्मीर: रामनगर-ऊधमपुर हाईवे पर बस पलटने से 15 से ज्यादा लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के काघोते के पास रामनगर-ऊधमपुर हाईवे पर एक बस पलटने से सात लोगों की जान चली गई. इस घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है; बचाव अभियान के लिए अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

Shilpa Shrivastava
जम्मू-कश्मीर: रामनगर-ऊधमपुर हाईवे पर बस पलटने से 15 से ज्यादा लोगों की मौत
Courtesy: Pinterest

काघोते: जम्मू-कश्मीर के काघोते के पास रामनगर-ऊधमपुर हाईवे पर एक बस पलट गई. इस हादसे में करीब सात लोगों की जान चली गई. इस घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं. इन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जानकारी मिलते ही बचाव अभियान के लिए अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. हालांकि, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. राहत बचाव कार्य जारी है.

लोकल लोगों ने बताया कि बस के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया. काघोते के पास बस सड़क से फिसलकर पलट गई. लोगों का कहना है कि बस बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ. बचाव अभियान के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को जल्द से जल्द इलाज मुहैया कराया जाए. ऊधमपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भी टीमों को अलर्ट कर दिया गया है.

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर जताया दुख:

इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर के डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर (DC) मिंगा शेरपा से बात की. उन्होंने इस हादसे पर दुख जताते हुए स्थिति का लगातार जायजा लेने बताया- अभी-अभी, उधमपुर के DC श्री मिंगा शेरपा से बात हुई. मुझे पता चला कि एक घंटे से भी कम समय पहले, कनोट गांव में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में रामनगर से उधमपुर जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस शामिल थी.बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है. इसमें काफी लोगों के हताहत होने की आशंका है. हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाएगा. गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है. यहां पढ़ें पूरा पोस्ट-

बता दें कि इससे पहले राजौरी जिले में भी इसी तरह की घटना हुआ. एक व्हीकल सड़क से फिसलकर खेत में पलट गया था. अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना दरहाल-राजौरी सड़क पर टेम्पो ट्रैवलर के ड्राइवर के कंट्रोल खो देने के कारण हुई थी.