कतर में एयरपोर्ट पर फंसे भारतीयों के लिए इंडियन एंबेसी की अर्जेंट एडवाइजरी, दूतावास ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस

कतर से उड़ानें रद्द होने के कारण वहां फंसे भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है. हय्या ए1 वीजा धारकों से ऑनलाइन लिंक पर अपनी जानकारी देने को कहा गया है.

Pinterest
Km Jaya

नई दिल्ली: भारतीय दूतावास ने कतर में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. भारतीय दूतावास ने लिखा है कि 28 फरवरी और 7 मार्च 2026 के बीच कतर से फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से कतर में टूरिस्ट/शॉर्ट-टर्म विजिटर यानी हय्या A1 वीजा होल्डर के तौर पर फंसे भारतीय नागरिकों से रिक्वेस्ट है कि वे लिंक पर अपनी डिटेल्स भरें. 

यह सिर्फ उन फंसे हुए भारतीय नागरिकों की सही संख्या और डिटेल्स पक्का करने के मकसद से है जो कतर के निवासी नहीं हैं. लिंक फिर से चालू हो गया है. indianembassyqatar.gov.in/hayya_visitors जिन लोगों ने हमारे पिछले लिंक से पहले ही डिटेल्स सबमिट कर दी हैं, उन्हें दोबारा सबमिट करने की जरूरत नहीं है.

इंडियन एम्बेसी क्या कर रही है व्यवस्था?

इंडियन एम्बेसी कतर में ट्रांज़िट में फंसे भारतीयों के लिए सऊदी अरब के साथ सलवा बॉर्डर के रास्ते यात्रा का इंतजाम कर रही है. पिछले 4-5 दिनों में एम्बेसी के साथ कोऑर्डिनेशन में कई भारतीय इस रास्ते से रियाद पहुंचे हैं. 

हम इसे आसान बनाने के लिए कतर और सऊदी दोनों सरकारों के शुक्रगुजार हैं. हम इस ऑप्शन पर तब तक काम करते रहेंगे जब तक कतर का एयरस्पेस फिर से नहीं खुल जाता और दोहा से फ्लाइट्स की इजाजत नहीं मिल जाती.

UAE में रहने वाले भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
टोल-फ्री नंबर:
800-46342
WhatsApp: +971543090571
ईमेल: pbsk.dubai@mea.gov.in और ca.abudhabi@mea.gov.in

कतर में वीजा एक्सटेंशन को लेकर क्या हुई घोषणा

कतर के आंतरिक मंत्रालय ने सभी कैटेगरी के वीजा के लिए एक महीने के एक्सटेंशन की घोषणा की है. यह एक्सटेंशन इमरजेंसी की स्थिति के आधार पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है. यह वैलिडिटी 28 फरवरी 2026 से लागू है.

इमरजेंसी में सलवा लैंड बॉर्डर क्रॉसिंग के ज़रिए कतर से सऊदी अरब जाने का ऑप्शन अभी खुला है. जिन भारतीय नागरिकों के पास US, ब्रिटिश, या शेंगेन वीजा हैं यानी जिनका इस्तेमाल कम से कम एक बार किया गया हो, वे सऊदी अरब में पहुंचने पर वीजा ले सकते हैं.