अमृतसर में इंडियन आर्मी ने दिखाया डेमो, कैसे की गोल्डन टेंपल की रक्षा-Video
भारतीय सेना ने सोमवार को एकडेमोंस्ट्रेशन के जरिए यह दिखाया कि कैसे हमारी एयर डिफेंस सिस्टम ने पंजाब के गोल्डन टेंपल और अन्य नागरिक ठिकानों को पाक के हमलों से पूरी तरह सुरक्षित रखा. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.
How Indian Army Saved Golden Temple Video: पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में भारत पर सैकड़ों ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों से हमला किया था. लेकिन उनका हर एक वार भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था. भारत का मजबूत और अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम पाकिस्तानी साजिशों के सामने दीवार बन गया.
भारतीय सेना ने सोमवार को एकडेमोंस्ट्रेशन के जरिए यह दिखाया कि कैसे हमारी एयर डिफेंस सिस्टम ने पंजाब के गोल्डन टेंपल और अन्य नागरिक ठिकानों को पाक के हमलों से पूरी तरह सुरक्षित रखा. इस समय AKASH मिसाइल सिस्टम और L-70 एयर डिफेंस गन को एक्शन मोड में दिखाया. इससे जुड़ा उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है.
मेजर जनरल कार्तिक सी. शेषाद्रि ने क्या कहा?
वीडियो में देखा कि पाकिस्तान की मिसाइलें और ड्रोन अमृतसर जैसे प्रमुख शहरों तक पहुंच ही नहीं सके. 15 इन्फैंट्री डिविजन के मेजर जनरल कार्तिक सी. शेषाद्रि ने बताया कि पाकिस्तान के पास वैध सैन्य लक्ष्य नहीं थे, इसलिए उसने धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की साजिश रची थी. सबसे बड़ा खतरा गोल्डन टेंपल को था, लेकिन हमारी सेना ने वहां अतिरिक्त एयर डिफेंस संसाधन तैनात कर एक मजबूत सुरक्षा घेरा बना लिया.
Also Read
- No AC Inside Flight: 2 घंटे तक एसी बंद, पसीने में तरबतर यात्री ने खोल दी एयर इंडिया की पोल, वीडियो शेयर कर उड़ाई धज्जियां
- जम्मू-कश्मीर में बड़ा धमाका टला! शोपियां में सेना और CRPF का ज्वाइंट ऑपरेशन, दो आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़
- Gold-Silver Price: क्या आज कर रहे हो सोना खरीदने का प्लान? तो पहले जान लें अपने शहर में गोल्ड-सिल्वर का रेट
पंजाब के लोगों ने सेना को कहा धन्यवाद
पंजाब के बॉर्डर गांव के निवासी जसबीर सिंह ने बताया, 'हम अपनी सेना के कारण ही आज शांति से जी रहे हैं. जब तनाव बढ़ा, सेना हमारे खेतों तक आई और हमारी रक्षा की जिम्मेदारी निभाई. हम उनके साथ पूरी तरह खड़े हैं.'