इंडिया ब्लॉक ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'सार्वजनिक महाभियोग' कार्यक्रम को किया रद्द

अब यह कार्यक्रम शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थिति राजाजी मार्ग पर स्थित उन्हें आधिकारिक आवास पर होगा.

X
Sagar Bhardwaj

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण इंडिया ब्लॉक के शुक्रवार को होने वाले 'सार्वजनिक महाभियोग' के कार्यक्रम को शनिवार तक टाल दिया गया है. अब यह कार्यक्रम शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थिति राजाजी मार्ग पर स्थित उन्हें आधिकारिक आवास पर होगा. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगीं, खरगे प्रस्ताव पेश करेंगे और राहुल गांधी समापन भाषण देंगे.

सार्वजनिक महाभियोग की तैयारियां पूरी

इससे पहले इंडिया ब्लॉक के सभी नेताओं ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मुलाकात की थी. यह कार्यक्रम चुनाव में कथित अनियमितताओं जिसे वोट चोरी कहा जा रहा है, को लेकर एक प्रतिकात्मक प्रदर्शन है. कांग्रेस के महासचिव प्रियंका वाड्रा, जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल इस तैयारी बैठक में शामिल हुए.


विरोध के सुर दवाने की हो रही कोशिश

कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि सरकार इस कार्यक्रम की अनुमति ने देकर असहमति की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. पार्टी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को नष्ट करना आम आदमी की आवाज को दबाने का प्रयास है. बता दें कि विपक्ष 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक विशाल विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहा है.

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष

विपक्षी दल मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांग रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इससे पहले ज्ञानेश कुमार पर संविधान के सिद्धांतों का उल्लंघन करने और सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने का आरोप लगाया था. उन्होंने इन मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की ओर भी इशारा किया.