India US Trade Talks: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ की वजह से दोनों के देशों के व्यापारिक संबंध बिगड़ गए, जिसे फिर से ट्रैक पर लाने के लिए आज यानी मंगलवार को नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता शुरु हो गई है. इस वार्ता की जानकारी वाणिज्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा सोमवार को दी गई थी.
भारत के द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिका के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच भारत आ रहे हैं. जिसके बाद मंगलवार उनकी टीम मंगलवार को भारत के वार्ताकार टीम से मुलाकात करेंगी. उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों पक्ष व्यापार को लेकर चर्चा करने वाले हैं.
अमेरिका और भारत के बीच यह छठा व्यापार वार्ता 25 अगस्त को होना था, लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया था. उस समय डोनाल्ड ट्रंप ने 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की थी. जिसे भारत द्वारा पूरी तरह से अनुचित बताया गया था. भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता को लेकर 14 से 18 जुलाई के बीच वाशिंगटन में पांच वैठक हो चुकी है. जिसके बाद यह औपचारिक रूप से छठी वार्ता होने वाली है. हालांकि इस बीच कई बार वर्चुअल रूप से दोनों देशों की ओर से बात की जा चुकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ के अलावा 25% दंडात्मक शुल्क यह कहकर लगाया गया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत ने रूसी कच्चे तेल खरीद कर रूस को मजबूती दिया है. हालांकि बाद में ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्वारा दिए गए सकारात्मक बयानों के साथ माहौल बदलना शुरू हो गया है.
डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान कई बार पीएम मोदी को एक अच्छा प्रधानमंत्री बताया. इस सकारात्मक बयानों के बीच उम्मीद की जा रही है कि दोनों देशों के बीच एक बेहतर समझौता हो सकता है. जिससे भारत को काफी लाभ मिलेगा. हालांकि इससे पहले वाणिज्य सचिव ने गुरुवार को एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देता है तो हम फिर इस मामले को सुलझा लेंगे. इस पूरे विवाद के बीच भारत के सबसे कट्टर आलोचकों में एक व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि भारत और अमेरिका फिर से बातचीत की मेज पर हैं. अब आज के इस वार्ता के बाद एक बार फिर से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंध के बारे में पता चलेगा.