India Daily Live Mizoram Exit Poll 2023: मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था. तीन दिसंबर को रिजल्ट आएंगे. मगर इससे पहले एग्जिट पोल के अनुमान सामने आ गए हैं. एग्जिट पोल में से एक में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को सरकार बनाते दिखाया गया है. बाकी 4 पोल में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया है. पोल ऑफ पोल्स में सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 15, ZPM को 16, कांग्रेस को 7 और भाजपा को 1 सीट मिलने का अनुमान है.
मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 7 नवंबर, 2023 को हुए थे. ज़ोरमथांगा के नेतृत्व वाला मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) राज्य में एक प्रमुख ताकत बना हुआ है. ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM), एक क्षेत्रीय पार्टी जो 2018 के चुनावों में दूसरे स्थान पर रही, ने आठ सीटें हासिल कीं और कई लोगों द्वारा इसे सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्य दावेदार के रूप में देखा जाता है.
एग्जिट पोल मिजोरम 2023 सीटें40
स्रोत MNF ZPM कांग्रेस बीजेपी
एबीपी न्यूज-सी वोटर 15-21 12-18 2-8 0
इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया 3-7 28-35 2-4 0-2
इंडिया टीवी- सीएनएक्स 14-18 12-16 8-10 0-2
जन की बात 10-14 15-25 5-9 0-2
रिपब्लिक टीवी- मैट्रिज़ 17-22 7-12 7-10 1-2
टाइम्स नाउ-ईटीजी 14-18 10-14 9-13 0-2
Mizoram Exit Poll 2023 LIVE Updates
-C Voter सर्वे के मुताबिक, मिजोरम में एमएनएफ को 15-21 सीट मिलने का अनुमान है. वहीं, जेडपीएम को 12-18, कांग्रेस को 2-8 और बीजेपी को शून्य सीट मिलने का अनुमान है.
-Jan Ki Baat सर्वे के अनुमान के मुताबिक, मिजोरम में जेडपीएम को बढ़ का अनुमान है. जेडपीएम के खाते में 12-25 सीट, एमएनएफ को 10-14 सीट, कांग्रेस को 5-9 सीट और बीजेपी को 0-2 सीट मिलने का अनुमान है.
-CNX के एग्जिट पोल के मुताबिक, मिजोरम में एमएनएफ को 14-18 सीट मिलने का अनुमान, जेडपीएम को 12-16 सीट, कांग्रेस को 9-10 सीट और बीजेपी को 0-2 सीट मिलने का अनुमान है.
मिजोरम (सीटें- 40)
2023 में 77.04 प्रतिशत
2018 में 81.61 प्रतिशत
मिजोरम में अन्य राज्यों की तरह महिलाओं, युवाओं और मजदूरों से जुड़े मुद्दे रहे हैं, जो निर्णायक हो सकते हैं. इनके अलावा, किसानों से जुड़े मुद्दे भी हैं.भाजपा ने तो रोजगार को ध्यान में रखते हुए स्व-रोजगार शुरू करने वालों को पांच लाख रुपये की वित्तीय मदद देने का वादा कर दिया. किसानों को ब्याज मुक्त किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण भी देने की बात कही.
असम के साथ सीमा विवाद
असम के साथ चल रहे सीमा विवाद बड़ा मुद्दा हो सकता है. असम-मिजोरम सीमा पर पिछली झड़पों का असर राज्य में दिखा है.