menu-icon
India Daily

कोलकाता रेप केस: अब देशभर में हड़ताल करेंगे डॉक्टर, जान लीजिए कल क्या-क्या बंद रहेगा

पूरे देश में डॉक्टरों के ये विरोध प्रदर्शन 9 अगस्त की उस घटना के बाद से हो रहे हैं जब कोलकाता केआरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक 31 वर्षीय ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. इस घटना का देशभर के मेडिकल समुदाय ने कड़ा विरोध जताया और पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठ गए.

India Daily Live
कोलकाता रेप केस: अब देशभर में हड़ताल करेंगे डॉक्टर, जान लीजिए कल क्या-क्या बंद रहेगा
Courtesy: social media

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता ट्रेनी महिला डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में शुक्रवार को डॉक्टरों का आक्रोश उग्र हो गया  और उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बड़े पैमाने पर बंद करने का आह्वान किया. देश में मेडिकल स्टाफ के सबसे बड़े संगठन इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) शनिवार 17 अगस्त को पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं को ठप करने का ऐलान किया. कहा जा रहा है कि डॉक्टरों की यह हड़ताल एक दशक से भी अधिक समय में सबसे बड़ी हड़ताल हो सकती है, अस्पतालों में ज्यादातर विभाग बंद रहेंगे.

बता दें कि पूरे देश में डॉक्टरों के ये विरोध प्रदर्शन 9 अगस्त की उस घटना के बाद से हो रहे हैं जब कोलकाता केआरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक 31 वर्षीय ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. इस घटना का देशभर के मेडिकल समुदाय ने कड़ा विरोध जताया और पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठ गए.

  • IMA ने 17 अगस्त सुबह 6 बजे से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है जो रविवार 18 अगस्त की सुबह 6 बजे तक चलेगा.
  • विरोध प्रदर्शन के दौरान ज्यादातर सभी विभाग बंद रहेंगे. ओपीडी और वैकल्पिक सर्जरी डिपार्टमेंट भी बंद रहेंगे.
  • आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी, जिनमें इमरजेंसी और गंभीर उपचार शामिल हैं.
  • किसी भी तत्काल चिकित्सा सेवा जरूरत के लिए हताहत सेवाएं (Casualty Services) उपलब्ध रहेंगी.
  • मेडिकल सेवाएं सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में ठप रहेंगी जहां आधुनिक चिकित्सा पद्धति से इलाज होता है.
  • अमृतसर के रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएएशन ने सभी गैर जरूरी सेवाओं जैसे ओपीडी, ऑपरेटिंग थिएटर्स (OTs) और वॉर्ड समेत इलेक्टिव हॉस्पिटल सेवाओं को अगले नोटिस तक बंद करने का ऐलान किया है.
  • दिल्ली का रेजिडेंट डॉक्टर असोसिएशन 16 अगस्त दोपहर 2 बजे से निर्वाण बिहार में एक संयुक्त विरोध मार्च निकालेगा.
  • दिल्ली मेडिकल असोसिएशन (DMA) 16 अगस्त को शाम 5 बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालेगा.
  • रेजिडेंट डॉक्टरों का महाराष्ट्र असोसिएशन (MARD) भी 16 अगस्त को इस घटना के विरोध में मुंबई के आजाद मैदान में एक विरोध प्रदर्शन करेगा.