Hyderabad school Fees: भारत में शिक्षा की बढ़ती लागत को लेकर चिंता जताई जाती रही है, लेकिन हाल ही में एक वायरल पोस्ट ने इस मुद्दे को फिर से गर्मा दिया है. इस पोस्ट में एक प्रमुख निजी स्कूल के नर्सरी एडमिशन की फीस का खुलासा किया गया है, जो हैरान करने वाला है.
2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए इस स्कूल ने नर्सरी एडमिशन के लिए 2.51 लाख रुपये फीस निर्धारित की है, यानी एक छोटे बच्चे के लिए प्रति माह 21,000 रुपये का खर्च!
और यही नहीं, पोस्ट में बताया गया है कि उच्च कक्षाओं के लिए भी फीस में बड़ा अंतर है:
यह फीस का खुलासा होते ही इंटरनेट पर हंगामा मच गया है. हजारों माता-पिता, शिक्षा के पैरोकार और पेशेवर इस फीस को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और कई लोग निजी स्कूलों के फीस ढांचे पर सख्त नियमन की मांग कर रहे हैं.
एक यूजर ने कहा, 'यह पूरा सिस्टम अब एक तरह की ठगी बन गया है, इसे सख्ती से नियंत्रित किया जाना चाहिए.' वहीं दूसरे यूजर ने आरोप लगाया, 'सरकार को शिक्षा सुधारों पर ध्यान देना चाहिए, न कि मुफ्त योजनाओं में पैसा खर्च करने पर.' कई यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि अगर निजी स्कूल नॉट-फॉर-प्रॉफिट होते हुए भी इस तरह का भारी मुनाफा कमा रहे हैं, तो यह कैसे संभव है?