वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में एक बहुत बड़ा और दुखद सड़क हादसा हो गया है. शहर के कोटंबी स्टेडियम के पास एक लग्जरी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए. बालाजी ट्रेवल्स की लग्जरी बस राजस्थान के बाड़मेर से सूरत जा रही थी. बुधवार सुबह बस चालक का नियंत्रण बस पर से चला गया और बस सामने खड़े ट्रक से भिड़ गई.
टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पूरा आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बस में सवार कई यात्री फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की.
Vadodara, Gujarat: At least five people were killed and more than eight others injured in a road accident on the Vadodara-Jarod Road. According to preliminary information, a bus rammed into the rear of a truck. Most passengers were asleep at the time of the collision, resulting… pic.twitter.com/ZqYXxfSW8q
— IANS (@ians_india) June 17, 2026Also Read
- महाराष्ट्र में सियासी भूकंप, उद्धव गुट के सात सांसद पाला बदलने को तैयार; एकनाथ के साथ मिलकर तोड़ेंगे पुराना गठबंधन?
- Aaj Ka Mausam: 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली-NCR से यूपी और उत्तराखंड में बदल जाएगा मौसम
- भवानीपुर हार पर ममता पहुंची HC, मोदी के मंत्री बोले- किसी भी कदम का कोई असर नहीं होगा
सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, NDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. ज्यादातर घायलों को वडोदरा के SSG अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, इसलिए मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.
हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने ट्रैफिक को दूसरे रास्तों से डायवर्ट कर दिया. दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को क्रेन की मदद से हटाया जा रहा है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को मुख्य कारण माना जा रहा है. हालांकि, पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण सामने आएगा.