'अगर बंगाल जला तो...', ममता बनर्जी के बयान पर भड़के हिमंत बिस्व सरमा, 'दीदी' को दे डाली नसीहत
पश्चिम बंगाल में बढ़ती टेंशन के बीच ममता बनर्जी ने एक कड़ी चुनौती दी है. तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई के स्थापना दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने चेतावनी दी कि बंगाल में अशांति के दूरगामी परिणाम होंगे. ममता बनर्जी के बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने करारा पलटवार किया है.
Kolkata Rape Murder Case: 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. पूरे पश्चिम बंगाल में इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी हैं. मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी इस मुद्दे को पश्चिम बंगाल में एंट्री के अवसर के तौर पर भुनाने में लगी हुई है और ममता बनर्जी का इस्तीफा मांग रही है.
बंगाल में अशांति के दूरगामी परिणाम होंगे.
पश्चिम बंगाल में बढ़ती टेंशन के बीच ममता बनर्जी ने एक कड़ी चुनौती दी है. तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई के स्थापना दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने चेतावनी दी कि बंगाल में अशांति के दूरगामी परिणाम होंगे.
सीएम ने कहा, 'याद रखो अगर बंगाल जला तो असम, बिहार, झारखंड, ओडिसा और दिल्ली भी जलेगा.' ममता बनर्जी का यह निशाना सीधे अपने राजनीतिक विरोधियों पर था. दरअसल विरोधी दल लगातार आरोप लगा रहे हैं कि ममता बनर्जी प्रदेश की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में असफल रही हैं.
मजूमदार ने आगे लिखा, 'मेरा आपसे अनुरोध है इस गंभीर मामले का संज्ञान लें और राज्य की कानून व्यवस्था की बहाली के लिए उचित कार्रवाई करें.