Himachal Pradesh: कुल्लू में ताश के पत्तों की तरह ढह गई कई इमारतें, वीडियो देख आंखों पर नहीं कर पाएंगे विश्वास

Buildings Collapsed In Kullu: जैसा की वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आनी टाउन बस स्टैंड के करीब एक साइड से बनी कम से कम 8 बिल्डिंग धराशायी होती नजर आ रही हैं.

Gyanendra Tiwari

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के कई जिलों को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है. कुल्लू में गुरुवार को बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया. बड़ी-बड़ी इमारतें ताश की पत्तों की तरह ढह गईं.

गुरुवार की सुबह कुल्लू वासियों को लिए बहुत ही भयानक रही. ताश की पत्तों की तरह बिखरती इमारतों का भयानक दृश्य कैमरे में कैद हो गया. खबरों के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही इन इमारतों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. यह भयानक घटना अन्नी के बाजार क्षेत्र में घटी. यह कुल्लू का ही एक हिस्सा है. यह इलाका जिला मुख्यालय कुल्लू से 76 किमी दूर है.

मुख्यमंत्री ने इस भयावह वीडियो को ट्वीट कर लिखा- "कुल्लू के आनी से परेशान करने वाले दृश्य सामने आ रहे हैं, जिसमें विनाशकारी भूस्खलन के बीच एक विशाल व्यावसायिक इमारत ढहती हुई दिखाई दे रही है. गौरतलब है कि प्रशासन ने खतरे की पहचान कर ली थी और दो दिन पहले ही इमारत को सफलतापूर्वक खाली करा लिया था."

पिछले कुछ सप्ताहों से हिमाचल में लगातार भारी बारिश हो रही है, बादल फट रहे हैं, भूस्खलन हो रहा है.

यह भी पढ़ें-  भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 7 की मौत, कई घायल