दिल्ली: तीन डिलीवरी एजेंट्स ने बिजनेसमैन को हेलमेट से पीट-पीटकर मार डाला, दो आरोपी गिरफ्तार तीसरे की तलाश जारी
दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन डिलीवरी एजेंट्स ने हेलमेट से पीटकर कारोबारी शिवम गुप्ता की हत्या कर दी. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे की तलाश जारी है.
नई दिल्ली: पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 3 जनवरी की रात दिल्ली के कनॉट प्लेस में देर रात हुए झगड़े में सिर में गंभीर चोट लगने से 36 साल के एक बिजनेसमैन की मौत हो गई थी. इस मामले दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और इसमें शामिल तीसरे आरोपी का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित, जिसकी पहचान शिवम गुप्ता के रूप में हुई है. जिसकी कथित तौर पर 3 जनवरी की रात फूड डिलीवरी एजेंटों ने बहस के बाद हमला किया था. वह 19 जनवरी को अपनी चोटों के कारण उन्हें दो हफ्ते से ज्यादा समय तक अस्पताल में रखा गया लेकिन उनकी मौत हो गई.
कैसे शुरु हुई बहस?
पुलिस के अनुसार पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर के रहने वाले शिवम गुप्ता एक दोस्त के साथ पार्टी में शामिल होने के लिए कनॉट प्लेस गए थे. एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलने के बाद, उन्होंने ई ब्लॉक के पास एक डिलीवरी एजेंट से पानी मांगा, जिससे बहस शुरू हो गई.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह टकराव जल्द ही हिंसक हो गया. एक डिलीवरी एजेंट ने कथित तौर पर शिवम के सिर पर हेलमेट से मारा, जबकि उसके दो साथियों, जो डिलीवरी एजेंट भी थे, उन लोगों ने बार-बार मुक्के मारे और लातें मारीं. शिवम खून से लथपथ और बेहोश होकर सड़क पर गिर गए.
डॉक्टरों ने क्या कहा?
3 जनवरी को सुबह करीब 1.30 बजे एक PCR कॉल आई, जिसमें बताया गया कि एक घायल आदमी सड़क पर पड़ा है. जिसके बाद शिवम गुप्ता को लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बयान देने के लिए फिट नहीं बताया.
जांच शुरू होने पर, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की और फोरेंसिक जांच के लिए खून से सने सामान को जब्त किया. जांच के हिस्से के तौर पर आस-पास के कैमरों की CCTV फुटेज की भी समीक्षा की गई.
शिवम के पिता ने क्या बताया?
शिवम के पिता अनिल कांत गुप्ता ने अपने बेटे के घर न लौटने के बाद के दर्दनाक घंटों के बारे में बताया. उन्होंने बताया, 'मैं उसे फोन करता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया. कुछ समय बाद मुझे पुलिस का फोन आया कि मेरा बेटा अस्पताल में भर्ती है.'
जब परिवार अस्पताल पहुंचा, तो शिवम की हालत चिंताजनक थी, उसके पिता ने कहा कि वह खून की उल्टी कर रहा था और कोई जवाब नहीं दे रहा था. परिवार ने बेहतर इलाज के लिए उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने का अनुरोध किया और डॉक्टरों ने बाद में स्पेशलाइज्ड केयर के लिए तुरंत ट्रांसफर की सलाह दी.
4 जनवरी को शिवम की सर्जरी हुई. उसके पिता ने बताया, 'ऑपरेशन के बाद हमें बताया गया कि अगले 36 से 72 घंटे बहुत अहम होंगे,' उन्होंने आगे कहा कि शिवम में कुछ समय के लिए सुधार के संकेत दिखे थे. उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद थी लेकिन वह 19 जनवरी को हमें छोड़कर चला गया.'
और पढ़ें
- दिल्ली में प्राइवेट स्कूल फीस कंट्रोल एक्ट: आप का बीजेपी पर अटैक, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार पर लगाया मिलीभगत का आरोप
- अपनी 14 साल की बेटी के साथ पिता ने ही किया बार-बार रेप, मकान मालिक के साथ थाने पहुंची बच्ची; आरोपी गिरफ्तार
- दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों को मिली बड़ी राहत, सरकार ने फीस नियंत्रण कानून पर 2027 तक लगाई रोक