Urmila Matondkar Birthday: उर्मिला मातोंडकर की खूबसूरती पर फिदा था बॉलीवुड का ये डायरेक्टर, साथ में बनाई थी 13 फिल्में
उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से है जिन्होंने बहुत कम उम्र में फिल्मों में कदम रखा और अपनी एक्टिंग से खास पहचान बनाई. एक दौर ऐसा भी आया जब एक मशहूर डायरेक्टर उनके टैलेंट और पर्सनैलिटी का दीवाना हो गया और दोनों ने साथ में 13 फिल्में कीं थी.
मुंबई: बॉलीवुड की पसंदीदा एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का जन्म 4 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने बहुत छोटी उम्र में फिल्मों की दुनिया में कदम रख दिया था. महज 7 साल की उम्र में वह फिल्म कलयुग में नजर आई थीं. हालांकि बतौर बाल कलाकार उन्हें असली पहचान साल 1983 में आई फिल्म मासूम से मिली. इस फिल्म में उनकी मासूमियत और नेचुरल एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.
बाल कलाकार के रूप में पहचान बनाने के बाद उर्मिला ने बतौर लीड एक्ट्रेस भी खुद को साबित किया. साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म नरसिम्हा से उन्होंने अपने लीड करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और डिंपल कपाड़िया जैसे बड़े नाम थे. इसके बाद उर्मिला ने कई तरह के किरदार निभाए, लेकिन उन्हें असली स्टारडम 1995 में आई फिल्म रंगीला से मिला.
उर्मिला मातोंडकर पर फिदा था बॉलीवुड का ये डायरेक्टर
रंगीला उर्मिला के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया. इसी फिल्म के दौरान डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा उर्मिला के टैलेंट से बेहद प्रभावित हो गए थे. कहा जाता है कि वह उर्मिला की अदाकारी और पर्सनैलिटी पर दिल हार बैठे थे, लेकिन इस बात की भनक उर्मिला को काफी समय तक नहीं थी.
रंगीला की सफलता के बाद एक वक्त ऐसा आया जब रामगोपाल वर्मा अपनी ज्यादातर फिल्मों में उर्मिला को ही कास्ट करने लगे. उर्मिला उनकी फिल्मों की पहली पसंद बन चुकी थीं. यह सिलसिला कुछ समय तक चला, लेकिन जब उर्मिला को इसके पीछे की असली वजह का अहसास हुआ, तो उन्होंने डायरेक्टर से दूरी बना ली. इसके बाद उन्होंने उनके साथ काम करना धीरे धीरे बंद कर दिया.
राम गोपाल संग की थी साथ में 13 फिल्में
दूरी बनने से पहले उर्मिला और रामगोपाल वर्मा की जोड़ी ने करीब 13 फिल्मों में साथ काम किया. इन फिल्मों में हिंदी के साथ साथ साउथ सिनेमा की फिल्में भी शामिल थीं. तेलुगु फिल्मों अंथम, द्रोही और गायम में दोनों साथ नजर आए थे. ये फिल्में रंगीला से पहले रिलीज हुई थीं. इसके अलावा दौड़, सत्या, कौन, मस्त, जंगल, भूत, कंपनी और आग जैसी फिल्मों ने इस जोड़ी को खास पहचान दिलाई.
रामगोपाल वर्मा की फिल्मों में उर्मिला ने सिर्फ ग्लैमरस ही नहीं बल्कि गंभीर और चुनौतीपूर्ण किरदार भी निभाए. सत्या और कौन जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को आज भी याद किया जाता है. भूत में उनके डर और भावनाओं से भरे अभिनय ने दर्शकों को चौंका दिया था. यही वजह है कि उर्मिला को एक मजबूत और बहुमुखी अभिनेत्री माना जाता है.
और पढ़ें
- Mardaani 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पिटी रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3'! नहीं तोड़ पाई अपनी ही इन फिल्मों का रिकॉर्ड
- 'धुरंधर 2' नेटफ्लिक्स पर नहीं बल्कि इस OTT प्लेटफॉर्म होगी स्ट्रीम, जानें कब देख पाएंगे आप रणवीर सिंह की फिल्म?
- फिर कॉमेडी की डोज देने आए भुवन बाम, हंसी, मस्ती और इमोशंस के पैकेज से भरा 'ढिंढोरा सीजन 2'; Video