रूस ने यूक्रेन के पावर प्लांट को आधी रात में बनाया निशाना, -20°C में अंधेरे में रहने को मजबूर कीव
रूस और यूक्रेन के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम की मार झेल रहे यूक्रेन पर रूस ने एक बार फिर से हमला कर दिया. वहां के पावर प्लांट को निशाना बनाया गया है, जिससे पूरा यूक्रेन अंधेरे और ठिठुरन में रहने को मजबूर है.
नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले चार सालों से जंग जार है. हालांकि इस दौरान कई बार शांति लाने के प्रयास किए गए, लेकिन ये सारे प्रयास फेल होते नजर आ रहे हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस द्वारा हमारे उर्जा क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने केलिए भारी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया.
यूक्रेन की प्राइवेट कंपनी डीटीईके के मुताबिक रूस की मिसाइल और ड्रोनों ने कीव के कई पावर प्लांट पर हमले किए. जिससे यूक्रेन को बड़ा झटका लगा है. यूक्रेन पर इस समय दोहरा संकट छाया हुआ है. एक ओर रूस की मिसाइलें और दूसरी तरफ मौसम की मार ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.
यूक्रेन में मौसम बना मुसीबत
यूक्रेन का कहना है कि रूस द्वारा किए जा रहे लगातार हमले से राजधानी के एक हजार से अधिक रिहायशी टॉवर ब्लॉक अंधेरे में डूब गए हैं. इतने ठंड होने के बाद भी ना कोई हीटर और ना कोई ब्लोअर काम कर पा रहा है. इसकी वजह से घर के अंदर भी लोग मौसम की मार झेल रहे हैं.
इस समय यूक्रेन का तापमान -20 सेल्सियस तक पहुंच चुका है. इस मौसम में कई लोग बेघर हो गए हैं, उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है. वहीं जिनके पास घर है, वह अंधेरे में जी रहे हैं. राष्ट्रपति जेलेंस्की लगातार रुस से कुछ दिनों के लिए इस जंग को रोकने के लिए कह रहे हैं, लेकिन रूस द्वारा लगातार पावर प्लांट को निशाना बनाया जा रहा है. जेलेंस्की का कहना है कि रूस युद्ध को खत्म करने के बजाए हमले तेज कर रहा है.
रूस पर दबाव बनाने की मांग
यूक्रेनी राष्ट्रपति मध्यस्थता कर रहे देशों से रूस पर ज्यादा से ज्यादा दबाव बनाने की मांग कर रहा है. रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित करने के लिए अबू धाबी में अमेरिका मध्यस्थता करने वाला है. इस दौरे से एक दिन पहले रूस ने फिर से हमला कर यूक्रेन की परेशानी बढ़ दी है.
वहीं जेलेंस्की ने इस हमले कि निंदा करते हुए कहा कि रूस इस ठंड का फायदा उठा रहे हैं. उनके लिए यह कूटनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार इस युद्ध को खत्म करने के लिए आग्रह कह रहे हैं. उन्होंने यह तक कहा कि ठंड तक के लिए इस जंग को रोक दिया जाए. लेकिन इसके बाद भी रूस द्वारा लगातार यूक्रेन पर हमले किए जा रहे हैं.
और पढ़ें
- IND vs AFG U19 semi-final: फाइनल की दहलीज पर भारत, जानिए हरारे की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका चलेगा जादू
- Mardaani 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पिटी रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3'! नहीं तोड़ पाई अपनी ही इन फिल्मों का रिकॉर्ड
- ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी से बौखलाई तीन बहनें, 9वीं मंजिल से लगाई छलांग