menu-icon
India Daily

Gujarat Rain: सूरत में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं सैलाब, डूबी कार, शहर में बाढ़ जैसे हालात, वीडियो में देखें मानसून का कहर

गुजरात में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया. सड़कों पर जलभराव, बाढ़ जैसे हालात और यातायात व्यवस्था चरमराने से शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

garima
Edited By: Garima Singh
Gujarat Rain: सूरत में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं सैलाब, डूबी कार, शहर में बाढ़ जैसे हालात, वीडियो में देखें मानसून का कहर
Courtesy: x

Gujarat Rain: गुजरात में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया. सड़कों पर जलभराव, बाढ़ जैसे हालात और यातायात व्यवस्था चरमराने से शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई इलाकों में पानी घरों और अपार्टमेंट्स के ग्राउंड फ्लोर तक घुस गया, जबकि सड़कों पर खड़ी गाड़ियां पानी में डूब गईं. 

स्थानीय लोग मौजूदा स्थिति की तुलना 2006 में सूरत में आई भयावह बाढ़ से कर रहे हैं. खासकर दाभोली और वराछा जैसे इलाकों में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जलभराव और लोगों की दुर्दशा साफ दिखाई दे रही है. इसके अलावा, वलसाड जिले में खरेला नदी के उफान पर आने से एक वैन के बहने की खबर ने चिंता बढ़ा दी है.

स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन सतर्क

बिगड़ते हालात को देखते हुए सूरत में स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है. जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

मानसून का कहर

गुजरात में मानसून ने अपना आक्रामक रुख अपनाया है. पिछले 24 घंटों में राज्य के 159 तालुकाओं में हल्की से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, जामनगर के जोडिया में सर्वाधिक 7.17 इंच बारिश हुई, जबकि मेंदरदा (5.7 इंच), अमीरगढ़ (5.0 इंच), केशोद (4.9 इंच), कलावड (4.6 इंच) और पलसाना (5.6 इंच) में भी भारी वर्षा हुई. 

मौसम विभाग का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अमरेली, भावनगर, नवसारी, वलसाड, बोटाद, अरावली, महिसागर, दाहोद, वडोदरा, आनंद, भरूच और पंचमहल जिलों के लिए पीला अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, बनासकांठा, साबरकांठा, तापी, सूरत, डांग, मेहसाणा, गांधीनगर, अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, खेड़ा, राजकोट, गिर सोमनाथ, जूनागढ़, छोटा उदेपुर और नर्मदा में भारी बारिश के साथ तूफान की आशंका जताई गई है. 

भारी बारिश का दौर जारी

आईएमडी के अनुसार, गुजरात और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है, जबकि अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (>20 सेमी/24 घंटे) दर्ज की गई. 22 जून को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर देखा

Topics