IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026

राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर, हैदराबाद हाउस में 23वीं सालाना समिट...जानें पुतिन के भारत दौरे के दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल

पुतिन का आज दौरे का दुसरा दिन है. मोदी और पुतिन के बीच आज दो अहम बैठकें होने वाली हैं. इनमें से एक बैठक बंद कमरे में होगी.

PHoto- @airnewsalerts
Gyanendra Sharma

नई दिल्ली:  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम को दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर जाकर उनका स्वागत किया. पालम एयरपोर्ट से दोनों नेता पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग तक एक ही कार में पहुंचे. 

पुतिन का आज दौरे का दुसरा दिन है. मोदी और पुतिन के बीच आज दो अहम बैठकें होने वाली हैं. इनमें से एक बैठक बंद कमरे में होगी. पीएम मोदी ने अपने दोस्त के सम्मान में अनौपचारिक डिनर का आयोजन किया. इसी दौरान उन्होंने पुतिन रूसी भाषा में लिखी गीता भेंट की. पुतिन का भारत में ग्रैंड बेलकम हुआ है. आज भारत और रूस के बीच कई समझौतों पर महुर लगेगी. 

पुतिन का आज सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में राजकीय स्वागत किया जाएगा. इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद करीब 11 बजे हैदराबाद हाउस में वो 23वीं भारत-रूस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

पुतिन के दूसरे दिन के दौरे का शेड्यूल

आज सुहग 9 बजे राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा.
10 बजे पुतिन राजघाट जाएंगे, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे.
11 बजे पुतिन हैदराबाद हाउस में 23वीं भारत-रूस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.
शाम 4 बजे पुतिन हैदराबाद हाउस में ही भारत रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे.
5 बजे पुतिन भारत मंडपम में बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे.
7 बजे पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्टेट डिनर देंगीं.
पुतिन रात लगभग 9 बजे भारत से मॉस्को के लिए रवाना होंगे.

दुनिया की नजर

रूसी राष्ट्रपति पुतिन रूस-यूक्रेन जंग के बाद पहली बार भारत आएं हैं.  इससे पहले पुतिन साल 2021 में भारत आए थे. 2024 में मास्को में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है.  पुतिन के इस भारत दौरे पर दुनिया भर की नजर है. पुतिन की यात्रा के दौरान व्यापार, रोजगार, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष और संस्कृति से जुड़े 25 समझौतों पर मुहर लगेगी. रूस अपना Su-57 स्टेल्थ फाइटर जेट और उसकी तकनीक बिना शर्त के भारत को देने के लिए तैयार है.