menu-icon
India Daily

जश्न के साथ 2024 का शानदार आगाज! PM मोदी ने देशवासियों बेहद खास अंदाज में दी बधाई

नये साल के साथ साल 2024 का आगाज हो गया है. लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल की शुभकामनाएं दी है.

Avinash Kumar Singh
जश्न के साथ 2024 का शानदार आगाज! PM मोदी ने देशवासियों बेहद खास अंदाज में दी बधाई

हाइलाइट्स

  • पीएम मोदी ने नये साल 2024 की देशवासियों को दी बधाई
  • जश्न के साथ 2024 का शानदार आगाज

नई दिल्ली: नये साल के साथ साल 2024 का आगाज हो गया है. लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल की शुभकामनाएं दी है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा "सभी को शानदार 2024 की शुभकामनाएँ! यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए. 

'शानदार 2024 की शुभकामनाएँ!'

साल 2024 का शानदार आगाज

भारत बड़े उत्साह और खुशी के साथ 2024 का स्वागत कर रहा है. पिछला साल भारत के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों मोर्चों पर महत्वपूर्ण साबित हुआ. जी-20 शिखर सम्मेलन राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया गया, जबकि चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा. अयोध्या के बहुप्रतीक्षित राम मंदिर के उद्घाटन से लेकर आगामी लोकसभा चुनाव तक नया साल भारत के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है. देशभर के शहरों में भव्य जश्न और हर्षोल्लास के साथ नए साल का स्वागत किया गया. कश्मीर का लाल चौक और गोवा आतिशबाजी के शानदार प्रदर्शन से जगमगा उठा. लोगों ने 2024 का स्वागत करने के लिए मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर इकट्ठा हुए.

PM मोदी ने सिंधिया को जन्मदिन की दी बधाई 

एक्स पर एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा "पूरे भारत में विमानन संबंधी बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए महान प्रयास करने वाले कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उन्होंने आर्थिक प्रगति के लिए आवश्यक मजबूत इस्पात क्षेत्र के लिए भी काम किया है. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं."

'तेज गति से आगे बढ़ने का संकल्प'

बीते दिनों पीएम मोदी ने मन की बात की 108वीं प्रसारण के दौरान देशवासियों को साल 2024 की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर देशवासियों को वर्ष 2024 की शुभकामनाएं देते हुए PM मोदी ने कहा मन की बात यानी आपसे मिलने का शुभ अवसर और जब आप अपने परिवार वालों से मिलते हैं तो कितना सुख होते हैं. मन की बात के माध्यम से आपसे मिलकर मुझे यही महसूस हो रहा है हमें नए सिरे से, नई ऊर्जा के साथ, तेज गति से आगे बढ़ने का संकल्प लेना है. यह कितना सुखद संयोग है कि कल का सूर्योदय 2024 का पहला सूर्योदय होगा. हम वर्ष 2024 में प्रवेश कर चुके होंगे.आप सभी को 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं."