menu-icon
India Daily

मणिपुर से मुंबई तक.... 6200 KM की भारत न्याय यात्रा का प्लान! जानें 2024 को लेकर क्या छिपा है संदेश?

राहुल गांधी 350 दिनों की  पदयात्रा पर निकलने वाले है. पूर्वोत्तर के मणिपुर से शुरू होने वाली भारत न्याय यात्रा महाराष्ट्र के मुंबई में खत्म होगी.

Avinash Kumar Singh
मणिपुर से मुंबई तक.... 6200 KM की भारत न्याय यात्रा का प्लान! जानें 2024 को लेकर क्या छिपा है संदेश?

हाइलाइट्स

  • भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी से 20 मार्च तक
  • 6200 KM की भारत न्याय यात्रा निकालेंगे राहुल गांधी
  • 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी भारत न्याय यात्रा 
  • न्याय यात्रा के जरिए पूर्वोत्तर के 4 राज्यों पर फोकस 

नई दिल्ली: तीन राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी नये कलेवर के साथ 2024 लोकसभा चुनाव में वापसी का रास्ता तैयार करने में जुटी हुई है. इसी सिलसिले में बीते कल राहुल गांधी ने RSS के गढ़ नागपुर से चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया. अब राहुल गांधी 350 दिनों की  पदयात्रा पर निकलने वाले है. पूर्वोत्तर के मणिपुर से शुरू होने वाली भारत न्याय यात्रा महाराष्ट्र के मुंबई में खत्म होगी. इस यात्रा के जरिये कांग्रेस पार्टी की कोशिश मोदी सरकार को घेरना है. 

14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी भारत न्याय यात्रा 

मार्च में चुनावी आचार संहिता लगने से पहले कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की पदयात्रा के जरिए एक वैकल्पिक चेहरा देश के सामने पेश करना चाहती है. राहुल गांधी की यात्रा पूरब से पश्चिम भारत के उन 100 सीटों को कवर करेगी, जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई थी. इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेंगे. यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और अंत में महाराष्ट्र राज्यों से होकर गुजरेगा. 

न्याय यात्रा के जरिए पूर्वोत्तर के 4 राज्यों पर फोकस 

कांग्रेस न्याय यात्रा के जरिए पूर्वोत्तर के 4 राज्यों पर फोकस करना चाहती है. जिनमें मणिपुर, मेघालय, नगालैंड और असम में बेहतरीन परफॉर्मेंस की उम्मीद है. असम की 9 सीटों पर कांग्रेस पिछली 2019 के लोकसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थी. इनमें से 3 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार 1 लाख से भी कम वोटों से चुनाव हार थे. ऐसे में कांग्रेस पार्टी को उम्मीद है राहुल गांधी की पदयात्रा असम में गेम चेंजर साबित हो सकती है.

असम से झारखंड तक भारत न्याय यात्रा का रूट तैयार

असम से होते हुए यह यात्रा मेघालय में इंटर करेगी. मेघालय के बाद न्याय यात्रा असम में प्रवेश करेगी और धुबरी होते हुए पश्चिम बंगाल चली जाएगी. मेघालय-असम के बाद राहुल गांधी की न्याय यात्रा कूचबिहार से पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी. यहां से यात्रा जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी होते हुए मालदा तक पहुंचेगी. कांग्रेस बंगाल की कम से कम 8 जिलों को न्याय यात्रा के जरिए कवर करना चाहती है. बंगाल के बाद राहुल गांधी की यात्रा बिहार में प्रवेश करेगी. हालांकि कुछ नेताओं का कहना है कि बंगाल से यात्रा को पहले ओडिशा, फिर छत्तीसगढ़ और उसके बाद झारखंड होते हुए बिहार में ले जाया जाए. झारखंड के बाद कांग्रेस की न्याय यात्रा ओडिशा में प्रवेश करेगी. राहुल की न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस ओडिशा के 12 जिलों को कवर करेगी. 

ओडिशा होते हुए मुंबई में न्याय यात्रा का होगा समापन

ओडिशा से राहुल गांधी की यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर जाएगी. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल की यात्रा का जो रोडमैप तैयार किया गया है. सोनभद्र से राहुल गांधी की यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी. यात्रा का रोडमैप 2009 के लोकसभा सीट के आधार पर बनाया गया है. मार्च के पहले हफ्ते में राहुल गांधी की यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकती है. उसके बाद गुजरात और राजस्थान होते हुए मुंबई में इस यात्रा का समापना होगा. 

भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी से 20 मार्च तक 

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे है. आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी 14 जनवरी से 20 मार्च तक भारत न्याय यात्रा करेंगे. यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेंगे.भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी को इम्फाल मणिपुर में शुरू होगी और 20 मार्च को मुंबई महाराष्ट्र में समाप्त होगी. राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेंगे. ज्यादातर यात्रा बस के जरिए ही कवर की जाएगी, मगर कहीं-कहीं पैदल भी सफर किये जाने की योजना है.