menu-icon
India Daily

'20 साल से कर था प्लानिंग', फारूक अब्दुल्ला पर हमले की कोशिश करने वाले आरोपी ने दिया बयान

म्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से पूछताछ के दौरान उसने कई बड़े खुलासे किए हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'20 साल से कर था प्लानिंग', फारूक अब्दुल्ला पर हमले की कोशिश करने वाले आरोपी ने दिया बयान
Courtesy: ANI

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार को एक शादी समारोह के दौरान गोली चली. इस कार्यक्रम में डिप्टी मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे. हालांकि इस घटना में उनकी जान बच गई, वहीं आरोपी को भी पकड़ लिया गया. 

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि यह हमला कमल सिंह जामवाल ने की है. उन्होंने इसे आतंकी एंगल से इनकार करते हुए बताया कि जामवाल जम्मू का ही रहने वाला है. सामने आए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान के बाद उसकी तलाशी शुरू की गई. जिसके बाद आरोपी पकड़ा गया.

पुलिस ने दी मामले की जानकारी 

पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कमल सिंह की उम्र लगभग 63 साल है. पूछताछ के दौरान जामवाल ने पुलिस को बताया कि उसने फारूक अब्दुल्ला को मारने की योजना 20 साल से बना रखी थी. उन्होंने कहा कि यह उसका निजी एजेंडा था. साथ ही उसने बताया कि हमले में इस्तेमाल की गई बंदूक उसकी लाइसेंसी पिस्तौल थी. जामवाल जम्मू के पुराने हिस्से में कुछ दुकानें चलाता है, वह किराए से अपना गुजारा करता है. घटना के बाद उसने पुलिस से कहा कि सालों के इंतजार के बाद आज मुझे मौका मिला, लेकिन फारूक अब्दुल्ला भाग्यशाली थे कि बच गए. पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे में था. 

बाल-बाल बचें फारूक अब्दुल्ला

इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि शादी समारोह में फारूक अब्दुल्ला मेहमानों के साथ थे. जैसे ही वह बाहर निकल रहे थे, जामवाल पीछे से आया और उसने करीब से पिस्तौल तान दी. लेकिन फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया. आरोपी को पकड़ने के बाद वहां मौजूद कुछ लोगो ने उसे पीटा. इनमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता भी शामिल थे. पुलिस ने पिस्तौल जब्त कर ली है.

घटना के समय जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी मौके पर थे. फारूक अब्दुल्ला और चौधरी नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक नेता के बेटे की शादी में बधाई देने आए थे. वे एक घंटे से ज्यादा समय से वहां थे, समारोह पॉश होटल में चल रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच में आतंकवाद का कोई लिंक नहीं मिला है. शुरुआती जांच में यह निजी दुश्मनी का मामला लग रहा है, लेकिन मामले की बारीकी के साथ जांच की जा रही है.