मोहन यादव के CM बनने पर पिता और बहन ने किया खुशी का इजहार, जानें क्या दिया बड़ा बयान?

मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उनके आवास पर जश्न देखने को निल रहा है. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मोहन यादव ने कहा कि मैं पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता हूं.

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: मोहन यादव को मध्य प्रदेश के अगले नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है. केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने नवनिर्वाचित विधायकों से चर्चा करने के बाद सीएम के नाम के तौर पर मोहन यादव के नाम का ऐलान किया है. मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उनके आवास पर जश्न देखने को निल रहा है. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मोहन यादव ने कहा कि मैं पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता हूं. मैं आप सभी को, प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं. आपके प्यार और समर्थन से मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करूंगा. प्यार और सहयोग के लिए पार्टी की स्टेट लीडरशिप और केंद्रीय लीडरशिप का बहुत बहुत धन्यवाद. मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाऊंगा.

जानें कौन है मोहन यादव? 

MP में मोहन यादव को CM तो राजेंद्र शुक्ला और जगबीर देवड़ा डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश विधानसभा का स्पीकर चुना गया है. CM बनाए गए मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं. मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है. वहीं डिप्टी सीएम बनाए गए जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं और वह देवड़ा SC वर्ग से आते हैं. वहीं दूसरे डिप्टी सीएम बनाये गए राजेन्द्र शुक्ला रीवा सीट से विधायक हैं और वह ब्राह्मण समाज से आते है.