menu-icon
India Daily

कांग्रेस के आरोपों पर EC ने दे दिया करारा जवाब, देखते रह गए अजय माकन!

Election Commission On Counting Agent: कांग्रेस नेता अजय माकन ने काउंटिंग एजेंटों को रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर टेबल पर बैठने की इजाजत ने देने को लेकर ट्वीट किया था. अब चुनाव आयोग ने उस पर जवाब दिया है.

India Daily Live
कांग्रेस के आरोपों पर EC ने दे दिया करारा जवाब, देखते रह गए अजय माकन!
Courtesy: Social Media

Election Commission On Counting Agent: 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने हैं. नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल में NDA बहुमत के आंकड़े को पार करके सरकार बनाते दिख रही है. इस बीच कांग्रेस नेता अजय माकन ने वोटों की गिनती के दौरान असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की टेबल पर उम्मीदवारों के एजेंट को बैठने की इजाजत न देने के नियम पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है. ये ईवीएम में कथित छेड़छाड़ से भी बड़ी चीज है. अब इस मुद्दे पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया है. चुनाव आयोग ने साफ किया है कि काउंटिंग एजेंटों को रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर टेबल पर बैठने की इजाजत है.    

अजय माकन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखकर कहा था कि पहली बार एआरओ टेबल पर उम्मीदवारों के काउंटिंग एजेंट को अनुमति नहीं दी जा रही है. जबकि चुनाव आयोग ने रिप्लाई देकर पूरा मामला साफ कर दिया है. 

ट्वीट कर अजय माकन ने उठाया सवाल

अजय मकान ने ट्विटर पर लिखा- मैंने पहले 9 लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़े हैं. और ऐसा पहली बार हो रहा है. अगर यह सच है, तो यह कथित EVM धांधली से भी बड़ा मामला है.मैं सभी उम्मीदवारों के सामने यह मुद्दा उठा रहा हूँ. मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग जल्द ही इसे ठीक कर देगा.      

चुनाव आयोग ने दिया जवाब

कांग्रेस नेता के आरोपों पर जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने लिखा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि वोटों की गिनती के दौरान आरओ/एआरओ की टेबल पर उम्मीदवारों के काउंटिंग एजेंटो को बैठने की अनुमति है.

चुनाव आयोग के जवाब पर कांग्रेस नेता अजय माकन ने धन्यवाद कहा. चुनाव आयोग ने सातवें चरण यानी 1 जून को हुए मतदान को लेकर कहा कि नवीनतम रुझानों के अनुसार लगभग 62.36 फीसदी मतदान हुआ है. 4 जून को वोटों की गिनती होनी है. 542 सीटों पर हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े बीजेपी को जिताते नजर आ रहे हैं. कई एजेंसियों के एग्जिट पोल ये बता रहे हैं कि एनडीए के खाते में 300 से 350 सीटें आ रही हैं.