menu-icon
India Daily

Jaffer Sadiq Drugs Case: 2 हजार करोड़ की ड्रग्स तस्करी करने वाला फिल्म प्रोड्यूसर अरेस्ट, DMK से भी था कनेक्शन

Jaffer Sadiq Drugs Case: 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स की तस्करी करने के आरोप में एक फिल्म प्रोड्यूसर को गिरफ्तार किया गया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार यानी आज बताया कि साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज में काम कर चुके DMK के नेता जाफर सादिक को चार महीने की तलाशी के बाद गिरफ्तार किया गया.

India Daily Live
Jaffer Sadiq Drugs Case: 2 हजार करोड़ की ड्रग्स तस्करी करने वाला फिल्म प्रोड्यूसर अरेस्ट, DMK से भी था कनेक्शन

Jaffer Sadiq Drugs Case: 2 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्करी मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज के फिल्म प्रोड्यूसर को गिरफ्तार किया है. NCB के मुताबिक, साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज में काम कर चुके आरोपी की पहचान जाफर सादिक के रूप में हुई है, जो DMK का भी नेता रह चुका है. NCB को चार महीनों से जाफर सादिक की तलाश थी. 

NCB ने सादिक को भारत-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का 'किंगपिन' घोषित किया है. कहा गया है कि उसने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 2,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स की तस्करी की है. एक टॉप अधिकारी ने कहा कि सादिक ने 45 से अधिक बार 3,500 किलोग्राम स्यूडोएफ़ेड्रिन विदेश भेजा था. 

Jaffer Sadiq drugs case
 

चार फिल्मों को किया प्रोड्यूस, इसी महीने आएगी एक फिल्म

जाफर सादिक ने अब तक चार फिल्में बनाई हैं और उसकी आखिरी फिल्म के इसी महीने रिलीज होने की उम्मीद है. NCB की ओर से मदुरै में दो रेल यात्रियों और चेन्नई में एक डंप यार्ड से 180 करोड़ रुपये की मेथामफेटामाइन जब्त करने के एक हफ्ते बाद जाफर सादिक की गिरफ्तारी हुई है. पकड़े गए ड्रग्स को श्रीलंका भेजने की तैयारी थी. 

अधिकारियों ने कहा कि 29 फरवरी को एक कपल के पास से कुल 36 किलोग्राम और चेन्नई के कोडुंगैयुर डंप यार्ड से 6 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया गया था. ड्रग्स पकड़े जाने के बाद कपल को हिरासत में ले लिया गया था. DRI ने कहा था कि मेथमफेटामाइन, जिसे आइस या क्रिस्टल मेथ के रूप में भी जाना जाता है, एक अत्यधिक नशे की लत वाली साइकोस्टिमुलेंट ड्रग है. 

भाजपा ने DMK पर बोला था जुबानी हमला

ड्रग्स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद, भाजपा के राज्य प्रमुख के अन्नामलाई ने सत्तारूढ़ द्रमुक पर हमला बोला था और कहा था कि तमिलनाडु भारत की नशीली दवाओं की राजधानी बन गया है. DMK के पूर्व नेता जफर सादिक फरार है. NCB, DMK नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े तीन अन्य लोगों को हाल ही में एनसीबी ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था. अमेरिका की जांच ब्यूरो भी ड्रग्स जांच में भारतीय एजेंसी का सहयोग कर रही है.

कौन है ड्रग तस्कर जफर सादिक?

जफर सादिक तमिलनाडु फिल्म इंडस्ट्रीज में फिल्म प्रोड्यूस करता था. उसने JSM पिक्चर्स के बैनर तले 'मंगई' नाम की फिल्म का निर्माण किया है. फिल्म का गाना तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास, विशेष अधिनियम कार्यान्वयन विभाग के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की पत्नी किरुथिगा उदयनिधि ने जारी किया था.

17 दिसंबर 2023 को जफर सादिक और एक्टर-डायरेक्टर अमीर ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की थी और मिचौंग चक्रवात के मौके पर मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का दान दिया था. सादिक ने सीएम राहत कोष के लिए अलग से उदयनिधि स्टालिन को और दो लाख का दान दिया था. सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर अपने बायो में जफर सादिक ने DMK NRI विंग का हिस्सा होने का दावा किया था.