दिल्ली पुलिस ने घर से बाहर निकलते ही कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया है. वह आज तिरंगा यात्रा निकालने वाले थे. बता दें कि अभिजीत तिरंगा यात्रा निकालने के लिए ही घर से निकले थे तभी दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. अभिजीत ने कहा कि वह अकेले हैं और अकेले ही जा रहे हैं लेकिन पुलिस ने उनकी एक ना सुनी. दिपके ने पुलिस से कहा, 'आखिर मैंने किया क्या है?'
अभिजीत एनसीपी-एससीपी के प्रवक्ता अनीश गावंडे के घर पर ठहरे हुए थे. हिरासत में लिये जाने से पहले पुलिस ने गावंडे के घर जाकर अभिजीत को तिरंगा मार्च ना निकालने को लेकर नोटिस थमाया था. नोटिस में कहा गया था कि कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू है.
Detained before Abhijeet Dipke could even unfurl the Tiranga? Is this what patriotism has come to? https://t.co/voecTjlQIc
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) October 16, 2026
बता दें कि सीजेपी ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन का ऐलान किया था. दिपके के ऐलान के तुरंत बाद कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू कर दी गई, साथ ही एनडीएमसी ने भी सीजेपी को तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी. प्रदर्शन को देखते हुए पूरे इलाके में भारी सुरक्षा तैनात कर दी गई है. रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान और अन्य सुरक्षाबल इलाके में फ्लैग मार्च कर रहे हैं.
सीजेपी की 'लहरा दो तिरंगा' यात्रा के बीच AISA प्रमुख नेहा बोरा को मंडी हाउस के करीब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. नेहा बोरा के अलावा वामपंथी दलों के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है, ये सभी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे.
#WATCH | Delhi | Police detains workers of the AISA and Left parties protesting near Mandi House demanding the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. https://t.co/nKGkawPIKc
— ANI (@ANI) October 16, 2026
इसी बीच प्रदर्शनकारियों के भारी संख्या में कनॉट प्लेस के भीतरी घेरे में घुसने की खबर है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें प्रदर्शनकारी तिरंगा फहराते हुए, इंकलाब और आजादी-आजादी, बंदे मातरम, वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
#WATCH | People carry out the ‘Lehra Do Tiranga’ protest march in the national capital, following a call by the CJP for the demonstration today. CJP Founder Abhijeet Dipke has been detained by Delhi Police https://t.co/M0cBpeza2P
— ANI (@ANI) October 16, 2026
बता दें कि SIR की प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर सीजेपी, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं. हालांकि चुनाव आयोग ने इन आरोपों का खंडन किया है.