menu-icon
India Daily

टूटा पिछले 9 वर्षों का रिकॉर्ड, दिसंबर 2024 में दिल्ली की हवा रही सबसे साफ

Delhi December 2024 AQI: दिल्ली ने 2015 के बाद सबसे साफ़ दिसंबर रिकॉर्ड किया. इस महीने का औसत AQI 294 रहा, हालांकि छह दिन 'गंभीर' वायु गुणवत्ता के थे, लेकिन तेज हवाओं और रिकॉर्ड बारिश की वजह से यह सुधार हुआ.

princy
Edited By: Princy Sharma
टूटा पिछले 9 वर्षों का रिकॉर्ड, दिसंबर 2024 में दिल्ली की हवा रही सबसे साफ
Courtesy: Pinterest

Delhi December AQI: दिल्ली ने दिसंबर 2024 में वायु गुणवत्ता में काफी अच्छा सुधार देखा गया. मौसम विभाग के अनुसार, जब से 2015 में AQI का calculation शुरू हुआ है तब से इस महीने दिल्ली का औसत (average) एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 294 रहा, जो कि दिल्ली का सबसे साफ दिसंबर था, हालांकि, CPCB के मानकों के हिसाब से यह AQI 'poor' श्रेणी में आता है, जो एक 'संतोषजनक'AQI से लगभग तीन गुना खराब है.

हालांकि, दिसंबर में छह दिन ऐसे भी थे जब AQI 'severe' श्रेणी में चला गया, यानी AQI 400 के पार चला गया, जिससे निर्माण कार्यों पर सख्त पाबंदियां लगाई गईं, वाहनों की आवाजाही सीमित की गई और स्कूलों में हाइब्रिड क्लासेस और ऑफिस में समय की पाबंदी की गई. 

AQI की कैटेगरी

  • 0 से 50: अच्छा
  • 51 से 100: संतोषजनक
  • 101 से 200: मध्यम
  • 201 से 300: खराब
  • 301 से 400: बहुत खराब
  • 400 से ऊपर: गंभीर

2022 और 2021 का AQI

दिल्ली का यह AQI पिछले साल के मुकाबले बहुत अच्छा था. दिसंबर 2022 में AQI 319 था और दिसंबर 2021 में 336 था. विशेषज्ञों के अनुसार, दिसंबर के पहले हफ्ते में तेज हवाओं ने प्रदूषकों के फैलाव को रोकने में मदद की, जबकि तीसरे हफ्ते में एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवाएं धीमी पड़ गईं और प्रदूषकों का एकत्रीकरण (Consolidation) हुआ. लेकिन 26 दिसंबर को एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ ने हवा की गुणवत्ता को बेहतर किया.

दिसंबर में बारिश

दिल्ली में इस दिसंबर में 53.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1901 के बाद से दिसंबर का पांचवां सबसे अधिक वर्षा वाला महीना था. 28 दिसंबर को एक दिन में 41.2 मिमी बारिश हुई, जो दिल्ली के इतिहास का दूसरा सबसे अधिक बारिश वाला दिन था. नवंबर और दिसंबर के पहले हफ्ते में प्रदूषण के स्तर में सुधार देखा गया, लेकिन जब मौसम ने अनुकूलता खो दी, तो AQI फिर से 'severe' स्थिति में पहुंच गया.

इसमें कोई शक नहीं कि दिल्ली का दिसंबर 2024 अपने आप में एक बड़ी राहत लेकर आया, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह सुधार मौसम की परिस्थितियों की वजह से था, न कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए किए गए प्रयासों के कारण.