IPL 2026

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले बिक्रम साऊ की दुकान और घर के बाहर तैनात हुई CRPF, जानें पूरा मामला

बिक्रम ने दावा किया है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबरों, विशेषकर पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगातार धमकी भरे फोन और वीडियो कॉल्स आ रहे हैं.

X
Sagar Bhardwaj

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले बिक्रम साऊ की दुकान के बाहर CRPF का पहरा है. दरअसल, बिक्रम ने दावा किया है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबरों, विशेषकर पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगातार धमकी भरे फोन और वीडियो कॉल्स आ रहे हैं.

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाकर बंटोरी थी सुर्खियां

बता दें कि बिक्रम साऊ उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी उनकी दुकान पर झालमुड़ी खाने पहुंचे. इसके बाद बिक्रम के वीडियो रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिससे उन्हें 'पीएम के झालमुड़ी वाले' के रूप में पहचान मिली. अब बिक्रम का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. पीएम मोदी से जुड़ने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.

दुकान पर तैनात हुए सुरक्षा बल

मामले की गंभीरता और  अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को देखते हुए बिक्रम की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है. पुलिस उन इंटरनेशनल नंबरों को भी ट्रेस कर रही रही है जिनसे बिक्रम को कॉल आए हैं.

हम डरे हुए हैं

बिक्रम ने बताया कि वह एक साधारण दुकानदार है, उनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है. पीएम उनकी दुकान पर आए यह एक सम्मान की बात थी लेकिन अब जिस तरह से बांग्लादेश और पाकिस्तान से कॉल आ रहे हैं, उससे पूरा परिवार डरा हुआ है. उन्होंने पुलिस से  सुरक्षा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.